छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से खरीदा 100 लाख मीट्रिक धान,रचा नया कीर्तिमान

मंत्री अमरजीत भगत ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार आने से ठीक पूर्व खरीफ सीजन 2017-18 में 56 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी।

Chhattisgarh Dhan Kharidi: धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान खरीदी को लेकर नया कीर्तिमान रचा गया है। धान की सरकारी खरीदी को लेकर अब तक दर्ज सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं । छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक इस बार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीद लिया गया है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब भी जारी है,जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी।

100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आरंभ से ही बड़ी चुनौती रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने कई परेशानियों, केंद्र सरकार के सहयोग , बारदाने की आपूर्ति में अड़चने आने के बावजूद भी अपने बलपर धान खरीदी का कार्य किया है। भगत ने कहा, राज्य में 100 लाख मीट्रिक टन धान की बिना किसी व्यवधान के खरीदी अपने आप में एक कीर्तिमान है।

किसानों के पंजीयन में हुआ इजाफा

किसानों के पंजीयन में हुआ इजाफा

पत्रकारों से चर्चा के दौरान खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, इस वर्ष धान बेचने के लिए 24 लाख 96 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमे से 22 लाख 48 हजार किसानों ने धान बेचा है। इसके बदले में किसानों को 20 हजार 375 करोड़ रुपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के माध्यम किया गया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन में वृद्धि हुई है।

110 टन धान खरीदी का अनुमान

110 टन धान खरीदी का अनुमान

राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आगे कहा कि साल 24.96 लाख किसानों ने धान खरीदी में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीयन कराया था, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ इस सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अंदाज़ा लगाया गया है। किसानों को धान बिक्री में सुविधा हो इस भावना से इस साल प्रदेश में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू आरंभ गए है। इन उपार्जन केंद्रों के कारण कुल उपार्जन केंद्रों की तादाद 2617 हो गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में में धान खरीदी अभी 31 जनवरी तक जारी रहेगी। हमे उम्मीद है कि तब तक राज्य में कल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी होगी।

Recommended Video

    Hisha Baghel बनी Chhattisgarh की पहली महिला Agniveer, Navy में हुआ चयन | वनइंडिया हिंदी | *News
    किसान लौटे खेती की तरफ

    किसान लौटे खेती की तरफ

    मंत्री अमरजीत भगत ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार आने से ठीक पूर्व खरीफ सीजन 2017-18 में 56 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। उस वर्ष किसानों को 10 हजार 596 करोड़ 49 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। साल 2018-2019 में करीब 80 लाख 37 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी कर 14 हजार 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उसके पश्चात प्रति क्विंटल धान के मान से 750 रुपए बोनस देते हुए 20 हजार 92 करोड़ 32 लाख रुपए का पेमेंट किया गया है। भूपेश सरकार के मंत्री भगत ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना को लागू किया गया है,जिसकी वजह से किसान खेती की तरफ वापस लौटने लगे है।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चौपाटी निर्माण मामले पर हुई सुनवाई, अदालत ने मांगे याचिककर्ता से गूगल मैप के दस्तावेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+