कांग्रेस की सरकार में छत्‍तीसगढ़ की तरक्‍की छत्‍तीस गुना ज्‍यादा होगी: सोनिया गांधी

Sonia gandhi in Chhattisgarh
नई दिल्‍ली। छत्‍तीसगढ़ में विकास की पूरी संभावनाओं की बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अगर अगली बार कांग्रेस की सरकार आती है तो राज्‍य छत्‍तीस गुना अधिक रफ्तार से तरक्‍की करेगा। राज्‍य में पानी है, जंगल है, खनिज है। ऐसे में अगर इन प्राकृतिक संसाधनों का ईमानदारी के साथ इस्‍तेमाल किया जाए तो छत्‍तीसगढ़ एक विकसित राज्‍य बन सकता है। उन्‍होने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले दस सालों से यहां ऐसे लोगों की सरकार है, जिनका उद्देश्‍य सिर्फ सत्‍ता में बने रहना है। इन लोगों की विचारधारा से किसी का भी भला नहीं हो सकता है, भाई भाई को लड़ाने वाले लोग किसी के सगे कभी नहीं हो सकते हैं।

उन्‍होने कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस की परंपरा सेवा और समर्पण की रही है, यह पार्टी हमेशा उसूलों पर चलती आयी है और आगे भी चलती रहेगी लेकिन पिछले एक दशक से इस राज्‍य के लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए था वो नहीं मिला, इससे चंद लोग ही लाभान्वित हुए हैं। यहां की कानून व्‍यवस्‍था खराब है, मेरी बहनों पर अत्‍याचार हो रहा है। किसानों को उनकी जमीन की सही कीमत नहीं मिल पा रही है, नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। हमने युवाओं को रोजगार देने के लिए मनरेगा का निर्माण किया, लोगों की भूख मिटाने के लिए खाद्य सुरक्षा बिल लाये और अब किसानों की भलाई के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लाये। इन सारी बातों का लाभ अगर यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है तो इसके लिए जिम्‍मेदार यहां की सरकार है।

नक्‍सलवाद की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमने इस समस्‍या से निपटने में राज्‍य की पूरी मदद की लेकिन अब भी इस समस्‍या से हमें निजात नहीं मिली है। हमारे साथियों पर यहां पांच महीने पहले हमला हुआ जो कि यहां की सरकार के लिए शर्म की बात है।

भाजपा पर हमलावर होते हुए सोनिया ने कहा कि हमने राज्‍य के विकास के लिए कई हजार करोड़ दिये, फिर भी बच्‍चे यहां कुपोषण के शिकार हैं। बिजली की हालत खस्‍ता है, ऐसे में यहां की सरकार किस आधार पर बड़ी बड़ी बातें कर रही है। ये लोग हमारे ऊपर उंगली उठाते हैं। उन्‍होने कहा कि राज्‍य के विकास के लिए स्‍वार्थ को छोड़ना होगा, ईमानदारी से कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके अलावा जनता की सेवा के प्रति समर्पित होना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+