छत्तीसगढ़: पिछले 48 घंटों से जारी है आफत की बारिश, बाढ़ के खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में पिछले 48 घंटों से बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी उफान पर हैं जिससे आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित है। केन्द्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

दो से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक प्रदेशभर में 2 से 3 दिन तक जमकर बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर और दुर्ग के अलावा बस्तर के लिए ये रेड अलर्ट जारी किया गया है, वैसे पूरे प्रदेश में इस तरह की बारिश होती रहेगी। वहीं 48 घंटे के लिए प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, रायपुर, और बिलासपुर संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
धमतरी के गंगरेल डेम के 8 गेट खोले गए
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए धमतरी के गंगरेल डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। यहां डैम से 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रूद्री बैराज होते हुए पानी महानदी में जा रहा है। नदी किनारे बसे गांवो को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है।

कई शहरों में जनजीवन प्रभावित
भारी बारिश के चलते कई शहरों में जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सतर्कता बरतने के निर्देश
मौसम विभाग के मुताबिक कम दवाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्र उर उसके आसपास बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है, इसलिए छत्तीसगढ़ में इसका सबसे असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने का आदेश दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications