CG Congress: द केरला स्टोरी पर सियासत जारी, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने फिल्म को बताया "दंगे का फार्मूला"
The Kerala Story: 'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर बीते कई दिनों से लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस पार्टी इस फिल्म पर सवाल उठा रही है, लेकिन भाजपा का कहना है कि, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

Chattisgarh Mohan Markam: चर्चित फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर जारी सियासत के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि यह फिल्म दंगा कराने का फॉर्मूला है। मोहन मरकाम ने कहा, जब भाजपा के पास किसी तरह के मुद्दे नहीं होते हैं,तब वह धर्म की राजनीति करने लगती है।
'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर बीते कई दिनों से लगातार राजनितिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस पार्टी इस फिल्म पर सवाल उठा रही है, लेकिन भाजपा का कहना है कि, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, इसे टैक्स फ्री किया जाना चाहिए,सभी लोगों को देखना चाहिए।
मोहन मरकाम ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी देश में बीते 9 साल से सरकार चला रही है। उनके पास मोदी सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है। जिसको लेकर वह जनता के मध्य जा सके। इसलिए भाजपा फिल्मी कहानियों के आधार पर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। इसका ही परिणाम है कि 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्मों को प्रमोट किया जा रहा है। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार ने जनता से बहुत से वादे किए थे, जिनको अब तक पूरा नहीं किया गया। यदि बीजपी में हिम्मत है तो केंद्र सरकार के वादाखिलाफी पर एक सिनेमा बनाएं।
यह भी पढ़े बस्तर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख












Click it and Unblock the Notifications