VIDEO: स्टेज पर क्रेन से एंट्री के दौरान टूटी झूले की रस्सी, 18 फीट ऊंचाई से गिरे दूल्हा-दुल्हन

रायपुर, 13 दिसंबर: भारत में शादियों का मौसम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन अपने समारोह को भव्य बनाने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। वेडिंग प्लानर दूल्हा और दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। रथ, घूमने वाले चबूतरों और झूलों से लेकर शादियों तक इन दिनों यह सब देखने को मिल रहा है। हालांकि, ये प्रयोग कई बार भारी पड़ जाते हैं। ऐसे ही कुछ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला। रायपुर में शनिवार को एक होटल में शादी समारोह के दौरान क्रेन टूटने से दुल्हा-दुल्हन करीब 18 फीट की ऊंचाई से स्टेज पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Recommended Video

    Chhattisgarh: शादी में Bride Groom की रोमांचक एंट्री, 18 Feet ऊंचाई से गिरा couple | वनइंडिया हिंदी
    रिंग से बने झूले में कराई जा रही थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री

    रिंग से बने झूले में कराई जा रही थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री

    मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित एक होटल में शनिवार को शादी का भव्य आयोजन किया गया था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को दी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी के बीच एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही कपल को ऊपर उठाया जा रहा था, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे।

    घायल हुए दूल्हा दुल्हन, ईवेंट कंपनी ने मानी अपनी गलती

    घायल हुए दूल्हा दुल्हन, ईवेंट कंपनी ने मानी अपनी गलती

    दूल्हा दुल्हन के गिरते ही हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच सभी लोग स्टेज की ओर दौड़े और दोनों को उठाया। दूल्हा-दुल्हन दोनों को हल्की चोटें ही आई थीं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सभी सहमे रहे। हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की है। इवेंट कंपनी ने बताया कि हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे। फिलहाल, इस संबंध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

    VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

    शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी के बीच दूल्हा-दुल्हन क्रेन से एक रिंग में एंट्री कराई जाती है। अचानक से ये रिंग टूट जाता है और कपल लड़खड़ा कर स्टेज पर गिर जाता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग चिल्लाते हुए मंच की ओर भागते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+