छत्तीसगढ़: भाजपा ने किया बेरोज़गारी के मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन, भूपेश सरकार के मंत्रियों ने दिया करारा जवाब
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच जबर्दस्त सियासी गर्मी देखने को मिली। बेरोज़गारी के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम पर भूपेश बघेल सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रिय
रायपुर,24 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच जबर्दस्त सियासी गर्मी देखने को मिली। बेरोज़गारी के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम पर भूपेश बघेल सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने काउंटर किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन करके वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रोजगार को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला। दोनों ही नेताओं ने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में की गयी टिप्पणी पर कड़ा प्रतिवाद किया।

कैबिनेट मंत्री मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब बीजेपी की सरकार में थी,तब बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत थी, कांग्रेस के राज में राज्य की बेरोजगारी दर 0.78 प्रतिशत है। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को कांग्रेस सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने में देश में अव्वल है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य में आंदोलन क्यों? 2014 में देश के युवाओं से वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे अभी तक साढ़े आठ साल में 17 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था भाजयुमो इसके लिये प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने कब जा रही है? हर साल दो करोड़ रोजगार का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने पिछले 8.5 साल में मात्र सवा सात लाख लोगों को रोजगार दिया है, इसके विपरीत भूपेश सरकार ने पिछले 3.5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया है।
चौबे ने आगे कहा कि भाजपा बतायें रोजगार देने का रिकार्ड मोदी सरकार का खराब है फिर आंदोलन मोदी के खिलाफ क्यों नहीं कर रहे हैं? वर्तमान में छत्तीसगढ़ कर्मचारी भविष्य निधि में कुल सदस्य संख्या है 2258871 इसमें पिछले तीन साल अर्थात कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 480576 लोगों की नई संख्या कर्मचारी भविष्य निधि में दर्ज हुई यह संख्या 2019- 182424, 2020 में 165930, 2021- 132222 की संख्या दर्ज हुई। हमारे 5 लाख के रोजगार के दावों का प्रमाण है ।
यह भी पढ़ें KORBA: जूते के अंदर था कोबरा, खुद को कुर्बान करके बिल्ली ने बचाई मालिक की जान
श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में बयान दिया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा। भाजपा प्रभारी के बयान से भाजपा की छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है, उनके बयानों से असंवेदनशीलता और अमानवीयता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। भाजपा प्रभारी, मुख्यमंत्री के सर के हजार टुकड़ों में बंट जाने की उनके मौत की कल्पना कर रही है। डहरिया ने कहा की राजनैतिक रूप से विरोधी शत्रु नहीं होता सभ्य समाज में शत्रु के भी अनिष्ट की कामना को स्वीकार नहीं किया जाता। भाजपा प्रभारी को अपने इस अभद्र और बर्बर बयान के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये।
यह भी पढ़ें वो करेंगी आपको Video Call, फिर बनाएंगी शिकार, Raipur Police ने बताये बचने के उपाय, पढ़िए जरूरी खबर
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर भाजयुमो ने राजधानी रायपुर में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तारियां दी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का साथ देने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत कार्यक्रम में शामिल रहे। इसके अलावा विशेष रूप से सांसद तेजस्वी सूर्या, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें SUKMA: नींद से जागे तो देखा सैलाब, 80 साल के बुजुर्ग ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications