CM भूपेश बघेल का विपक्ष को जवाब, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था भारत सरकार से अच्छी, चिंता न करें

Chhattisgarh Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मैंने बजट भाषण में मैंने कहा था कि छत्तीसगढ़ पर कर्ज नहीं है, हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है।

bhupesh baghel economic

Chhattisgarh Economic Status: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मज़बूत बताया है। शनिवार को बघेल ने भाजपा नेता नारायण चंदेल के आरोप पर कहा कि वह पैसे की चिंता न करें, जनता को देने के लिए हमारे पास पैसे हैं ।

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के रोक हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां शुरु हो गई है। भूपेश बघेल सरकार लगातार शासकीय पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर रही है, जिसपर विपक्ष ने सवाल सरकार के कंगाल होने का हवाला देकर सवाल उठा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत अन्य भाजपा नेताओ ने सवाल पूछा है कि छत्तीसगढ़ सरकार पर बेतहाशा कर्ज का भार है,ऐसे में नई भर्तियां के लिए पैसे कहां से लाएगी?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि मैंने बजट भाषण में मैंने कहा था कि देश के तीन राज्यों उड़ीसा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में कर्ज नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है, अगर खराब अर्थव्यवस्था होती तो राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, गोधन न्याय योजना , बेरोजगारी भत्ता देने की योजना को हम लागू नहीं कर पाते।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि और जहां तक तनख्वाह बांटने की बात है, हम लोगों ने कोरोना काल में भी किसी विभाग के कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं की है। नारायण चंदेल पैसे की चिंता न करें, जनता को देने के लिए हमारे पास पैसे हैं, अब पनामा का दौर छत्तीसगढ़ में नहीं है, नारायण चंदेल जी पूछ रहे हैं कि भर्तियाँ तो हम कर रहे हैं पैसे कहाँ से देंगे? हम दे लेंगे, भारत सरकार से अच्छी अर्थव्यवस्था हमारी है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जितना कर्ज भारत सरकार ने लिया है, उतना कर्ज कभी नहीं लिया गया था। नारायण चंदेल जी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर यह भी लिखा - नारायण चंदेल जी पूछ रहे हैं कि भर्तियाँ तो हम कर रहे हैं, पैसे कहाँ से देंगे? हम दे लेंगे, भारत सरकार से अच्छी अर्थव्यवस्था हमारी है।

यह भी पढ़ें लाल गलियारे में पसरा सन्नाटा, माओवादी कैम्पों में DRG का खौफ, नक्सलियों ने गांवों से राशन लेना किया बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+