Amitabh Bachchan Birthday: यह बंदा तो हूबहू अमिताभ बच्चन की कॉपी है, सड़कों पर निकल जाये, तो घेर लेते हैं लोग
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं। आज उनका जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनके एक ऐसी प्रशसंक से मिलवाने जा रहे हैं,जो हूबहू अमिताभ बच्चन की तरह की दिखते हैं।
रायपुर, 11 अक्टूबर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं। आज उनका जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनके एक ऐसी प्रशसंक से मिलवाने जा रहे हैं,जो हूबहू अमिताभ बच्चन की तरह की दिखते हैं। रायपुर शहर के अशोक मालू को लोग छत्तीसगढ़ का अमिताभ बच्चन के नाम से जानते हैं।

यह बंदा तो हूबहू अमिताभ बच्चन की कॉपी है
अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में करोड़ो चाहने वाले हैं,उनकी एक पाने के लिए लोग हर रोज मुंबई पहुंचते हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुछ बाशिंदों ने केबीसी तक पहुंचकर भले ही असल अमिताभ बच्चन से मिलने में सफलता अर्जित कर ली हो,लेकिन इसी शहर में जिन लोगों ने अमिताभ को केवल पर्दे पर ही देखा है,एक शख्स उनकी हसरत रायपुर रहकर की पूरी हो कर रहा है। रायपुर शहर के अशोक मालू हूबहू अमिताभ बच्चन की कॉपी हैं, अगर वह सड़कों पर वाक् करने के लिए निकल जाएं , तो लोग अमिताभ बच्चन समझकर सेल्फी लेने लगते हैं।

दवा व्यापारी हैं अशोक मालू
अशोक मालू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दवा व्यवसायी हैं। लोग उन्हें अमिताभ बच्चन समझकर उसने हाथ हाथ मिलाने और आटोग्राफ लेने और फोटो खिचवाने के लिए घेर लेते हैं।अशोक मालू खुद अमिताभ के बड़े फैन हैं,वह लोगो की भावनाओं को समझकर उन्हें निराश नहीं करते और हर छोटे बड़े बुलावे पर लोगों के बीच अमिताभ बच्चन का रूप धरकर पहुंच जाते हैं।

अपनाया अमिताभ का लुक
अशोक मालू कहते हैं, , यह सौभाग्य है कि मेरी सूरत अमिताभ बच्चन से मिलती जुलती है। मालू ने बताया कि करीब 13-14 साल पूर्व वह फिजियोथेरेपी कालेज के एक कार्यक्रम में गए थे, तो कुछ छात्राओं ने उनको अमिताभ बच्चन समझ लिया था ,लेकिन जब उनको पता चला कि वह एक दवा व्यापारी हैं, तब सबने उनसे कहा कि वह एकदम अमिताभ बच्चन की तरह की लगते हैं। इस तारीफ से उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने अमिताभ की तरह की फ्रेंच दाढ़ी, चश्मा और कपडे पहनना शुरू किया।

2 बार मिल चुके हैं अमिताभ से
अशोक मालू ने जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन केबीसी की शूटिंग करने के लिए छत्तीसगढ़ आये हुए थे,तब वह उनसे मिलने रायपुर एयरपोर्ट चले गये थे,तब एयरपोर्ट पर जमा प्रशसंकों की भीड़ ने उन्हें ही अमिताभ समझकर घेर लिया था।अशोक मालू बड़ी ख़ुशी के साथ बताते हैं कि उनकी उस दिन अमिताभ बच्चन से मुलाकात भी हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर भी उनसे मुलाकात की।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: बेहद शातिर निकली बूढ़ी पड़ोसन , बनवाई नकली चाबी ,2 साल तक उड़ाया पैसा ,ऐसे खुला राज












Click it and Unblock the Notifications