हिन्दू शब्द पर सवाल उठाने वाले सतीश लक्ष्मणराव की चौतरफा निंदा, BJP नेता बृजमोहन ने की कार्रवाई की मांग
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली के हिन्दू धर्म को लेकर की गई अनुचित टिप्पणी के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने
Hindu कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली के हिन्दू धर्म को लेकर की गई अनुचित टिप्पणी के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सतीश जारकिहोली द्वारा हिन्दू शब्द को गंदा शब्द बताने पर कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहा है कि हिंदू शब्द की गलत व्याख्या सनातन संस्कृति का अपमान है । यही भूपेश बघेल और उनके नेता राहुल गांधी का असल राजनीतिक धर्म है।

राहुल गांधी हिन्दू और हिंदुत्व को अलग अलग कर नई व्याख्या करते हैं और भूपेश बघेल राहुल के अनर्गल प्रलाप के ब्रांड एम्बेसडर बने घूमते हैं। जबकि कांग्रेस के सनातन हिन्दू विरोधी चरित्र का प्रदर्शन उसके कर्नाटक अध्यक्ष ने कर दिया है।
पूर्व मंत्री तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने है। कांग्रेस मूलतः सनातन हिन्दू विरोधी है। इसके नेता जब चाहे हिंदुत्व का अपमान करते हैं। भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते हैं। काल्पनिक बताते हैं और हिंदुओं के वोट की लालच में जनेऊधारी बन जाते हैं। पुष्कर हो आते हैं। गोत्र भी बता देते हैं। यहां पर कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री खुद अपने आप हिन्दू व सनातनी बताते हैं। भजनों पर नृत्य करने का स्वांग करते हैं। आज उन्हीं की पार्टी के कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष ने हिंदू धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक विवादित और निंदनीय टिप्पणी की है।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण के झंडावरदार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताए कि क्या वे अपने कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष की बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अगर वास्तव में हिंदू धर्म को मानते हैं, भगवान राम में आस्था रखते हैं, सनातन संस्कृति को मानते हैं, सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से तुरंत ऐसे हिंदू विरोधी प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग करें और मांग पूरी न होने पर हिन्दू धर्म का अपमान करने वाली कांग्रेस का परित्याग करने का साहस दिखाते हुए अपने हिन्दू होने का परिचय दें।
गौरतलब है कि बेलगावी जिले में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सतीश ने कहा था कि 'हिंदू' शब्द भारत से नहीं बल्कि फारस से आयातित है, इसका मतलब 'भयानक' है। उन्होंने हिन्दू शब्द को गंदा कहा था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने मामले को पार्टी से अलग बताते हुए इस बयान की निंदा करने के साथ दुर्भाग्यपूर्ण करारा दिया है। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से इस बयान की निंदा करती हैं।
यह भी पढ़ें@ छत्तीसगढ़ के मशहूर Dholkal Ganesh की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, अंग्रेजी में लिख दिया नाम, मामला दर्ज












Click it and Unblock the Notifications