UP News: रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर नहीं बल्कि इस वजह से गिराई थी मिट्टी, सामने आई पूरी सच्चाई
UP Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के समीप एक व्यक्ति डंपर द्वारा रेलवे ट्रैक पर मिट्टी गिरा दिया गया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि वह जानबूझकर मिट्टी नहीं गिराया था।
संयोग अच्छा था कि रेलवे ट्रैक पर गिरी हुई मिट्टी पर पायलट की निगाह पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। पायलट द्वारा यदि ट्रेन को रोका नहीं जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

रेलवे ट्रैक पर मिट्टी किराए जाने की जानकारी मिलने के बाद खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र भदौरिया भी मौके पर पहुंचे थे। रात में ही रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाई गई। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद रेलगाड़ी का आवागमन प्रारंभ हुआ। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी।
इस मामले की जांच शुरू हुई तो पूरा मामला सामने आया। उसके बाद अधिकारियों द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। बताया गया कि डंपर चालक ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी नहीं गिराई थी। मिट्टी गिरने की वजह खराब सड़क थी।
सड़क निर्माण में जा रही थी मिट्टी
दरअसल, सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने बताया कि जिस स्थान पर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी गिरी थी, उसके आसपास सड़क में गड्ढे थे और गड्ढों के कारण ही डंपर से मिट्टी वहां गिरी। मिट्टी को रात में ही हटवा दिया गया।
मिट्टी हटाए जाने के बाद ट्रेन का अब आगमन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर डालने के लिए डंपर से मिट्टी ले है जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी रेलवे ट्रैक पर गिर गई। रेलवे ट्रैक पर मिट्टी गिरे होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ है।
वहीं इस बारे में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि डंपर चालक रेलवे क्रॉसिंग से जब मिट्टी लेकर क्रॉस कर रहा था तो उसे समस्या हो रही थी। ऐसे में वह रेलवे ट्रैक पर मिट्टी गिराकर गड्ढे को भरने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई और वह वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications