UP Block Pramukh Chunav: चुनाव मैदान में उतरी पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की पत्नी, आज होगा भविष्य तय
UP Block Pramukh Chunav: चुनाव मैदान में उतरी पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की पत्नी, आज होगा भविष्य तय
रायबरेली, 10 जुलाई: अमावा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लगभग 32 साल बाद मतदान होने जा रहा है। इससे पहले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह जिसे चाहते थे, वहीं प्रमुख बनता था। लेकिन इस बार राजनीति में वैशाली सिंह ने कदम रखा है। वैशाली सिंह पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की पत्नी है और अमावा सीट पर से मैदान में है। वैशाली सिंह को की बेटी और सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने अमावा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उनका नॉमिनेशन करवाया है।

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आज वोटिंग चल रही है। वैशाली सिंह के सामने भाजपा के पूर्व महामंत्री योगेंद्र सिंह की पत्नी वंदना सिंह और एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह समर्थित धनंजय प्रताप सिंह मैदान में हैं। बता दें कि बीते तीन दशकों की बात करें तो जिस किसी को भी अखिलेश सिंह का समर्थन या अखिलेश सिंह की सहमति मिल जाती थी, वही अमावा ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख बन जाता था। लेकिन आज वक्त बदल चुका है, आज उसी सीट पर उनकी पत्नी को 1-1 वोट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव तय करेगा राजनीतिक कद
अखिलेश सिंह की मौत के बाद उनके परिवार का ये पहला चुनाव है, अगर उनके पत्नी वैशाली सिंह चुनाव जीत जाती हैं तो उनका राजनीतिक कद और बढ़ जाएगा। लेकिन अगर उनके हिस्से हार आती है तो आने वाले वक्त में उनकी बेटी आदिति सिंह के लिए भी विधानसभा चुनाव और नगर पालिका चुनाव में संघर्ष बढ़ जाएगा।
1988 से निर्विरोध बने ब्लॉक प्रमुख
खबरों के मुताबिक, पूर्व विधायक के पिता स्व. धुन्नी सिंह, भाई स्व. अशोक सिंह और कमलेश सिंह प्रमुख रह चुके हैं। 1988 में अशोक सिंह के खिलाफ कोड़रस के राम मूरत सिंह चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें बहुत कम वोट मिले थे। तब से जितने लोग भी प्रमुख बने, सभी निर्विरोध रहे। पूर्व विधायक ने जिनके नाम पर मुहर लगा दी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें अपना प्रमुख मान लिया। अगस्त 2019 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया, जिसके बाद जिले का राजनीतिक परिवेश बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications