रायबरेली: दिवंगत कांग्रेसी नेता सुनील श्रीवास्तव के परिजनों से मिलीं प्रियंका, पुलिस की कांग्रेसियों से तीखी झड़प
रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। प्रियंका गांधी का काफिला कड़ी सुरक्षा घेरे में शहर स्थित पत्रकारपुरम में दिवंगत कांग्रेसी नेता सुनील श्रीवास्तव के घर पहुंचा, जहां उन्होंने मृतक कांग्रेसी नेता के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि बीती 27 दिसंबर को लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। सुनील श्रीवास्तव सोनिया गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।

दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी रविवार दोपहर सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंची। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से लगी पुलिस और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल बाजपेई में धक्का मुक्की के बाद तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को धक्का देकर पीछे किया जिस पर कांग्रेसी पुलिस से उलझ गए। इस घटना को लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है।
रविवार सुबह प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कांग्रेस नेताओं संग बैठक की। इससे पहले शनिवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात के लिए जाते वक्त पुलिस के साथ प्रियंका की झड़प हो गई थी। पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया था।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications