किसानों के मुद्दे पर प्रियंका का भाजपा पर हमला, कहा- किसान सम्मान नहीं अपमान योजना है ये

रायबरेली। अमेठी दौरे के दो दिवसीय दौरे पर दूसरे दिन प्रियंका गांधी रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा करने पहुंची। किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने सोचा चुनाव आ रहे तो किसान सम्मान योजना निकाली। प्रियंका ने कहा, 'मैं बताती हूं कितना सम्मान करती है यह भाजपा सरकार आपका। 6 हजार रुपए देना चाहते हैं आपको हर साल, अगर आपका 4-5 सदस्यों का परिवार है तो एक सदस्य को एक दिन में ढ़ाई रुपए मिलेंगे और आपको प्रताड़ित करके पांच साल तक आपको नकारने के बाद चुनाव से पहले ये किसान के सम्मान की योजना है। मैं कहती हूं किसान अपमान योजना है और जो दो हजार रुपए खाते में डाले हैं वो भी चुनाव से पहले निकालने शुरू कर दिए हैं।'

पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी पर हमला

पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर उनपर कोई किसी प्रकार का तंज कर देता है तो वह उसे सुन नहीं सकते हैं, लेकिन जनता को जो आदर करता है वह सही मायने में राजनेता होता है। राजनेता को अपनी जनता की सभी प्रकार की बाते भी सुनना पड़ता है और उसका जवाब भी देना होता है।

जनता सब जानती है...

जनता सब जानती है...

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारे परिवार ने यहां के लिए हर समय साथ खड़े रहने का वादा निभाया था और आज भी हमारा परिवार साथ देता आ रहा है। प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए यह बताने की कोशिश की कि उन्हें यह पता है कि यहां की जनता काफी जागरुक है और अपना-पराया सब जानती है। वह यह भी बताते हैं कि कौन किसका ज्यादा सहयोग करता चला आ रहा है।

भाजपा की नियत ठीक नहीं

भाजपा की नियत ठीक नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की नियत और नीतियां आप लोगा अच्छी तरह से समझ सकते हैं, इनकी नियत ठीक नहीं है। भाजपा ने किसानों के लिए पांच सालों में कुछ नहीं किया। किसानों की खेती आवारा पशुओं ने चर डाला, लेकिन उन्होंने आवारा पशु के बारे में कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने कहा था बाड़े बनाएंगे, गौ शालांए बनाएंगे, लेकिन कुछ नहीं बना। चुनाव के पहले ऐलान कर दिया आवारा पशुओं को पकड़ो और जेल की तरह एक घेरा बनाकर उसमें डाल दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+