रायबरेली: आप MLA सोमनाथ भारती के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, विवादित बयान पर हुए गि‍रफ्तार

aap mla somnath bharti arrested in raebareli: रायबरेली। उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ग‍िरफ्तारी उनके व‍िवादित बयान को लेकर हुई है। अपने बयान में आप विधायक ने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं। बता दें, ग‍िरफ्तारी से पहले भारती के चेहरे पर स्याही से हमला किया गया, जिसके बाद वह आग बबूला हो गए। उन्‍होंने पुलिस पर स्‍याही फेंकवाने का आरोप लगा दिया। काफी देर नोकझोंक के बाद पुलिस विधायक को अपने साथ ले गई।


ink thrown on aap mla somnath bharti in raebareli

आप विधायक सोमनाथ भारती शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'हम उत्तर प्रदेश में आए हैं। हम यहां के स्कूलों को देख रहे हैं। यहां के अस्पताल को देख रहे हैं। ऐसी बदतर हालत में है कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।' दरअसल, मिर्जापुर में सरकारी अस्पताल की बेड पर मरीजों के साथ कुत्ते बैठे मिले थे, विधायक ने यह बयान इसी को लेकर दिया था। भारती के इस बयान पर बवाल मच गया। रविवार देर रात उनके खि‍लाफ जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। सोमवार को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की।

Recommended Video

    AAP नेता Somnath Bharti पर फेंकी गई Ink, Police से हुई नोकझोंक, अब हुए Arrest | वनइंडिया हिंदी

    विधायक ने मीडिया से कहा, 'हमने कोई अनैतिक गैर कानूनी काम नहीं किया। कल रात को भी पुलिस खड़ी थी हम खाना खाने जा रहे थे पुलिस को आपत्ति थी। आज जब हम कमरे से निकलकर सदर में आयोजित कार्यक्रम में जा रहा तो यहां के थानेदार भारी पुलिस बल के साथ मुझे रोकने की कोशि‍श की। साथ में एक गुंडा बुलाया गया, जो भाजपा का गुंडा है उसे पुलिस संरक्षण दे रही है। उसको आगे करके पुलिस ने मेरे ऊपर काली स्याही फेंकवाई। मारने की डराने की धमकी दिया। मैं चाहता हूं, इसलिए जब योगी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेटी सुरक्षित नहीं हैं तो ये हमे क्या सुरक्षा देंगे।'

    विधायक ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी

    विधायक की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। विधायक ने पुलिस से कहा, बदतमीजी कर रहे मेरे साथ, सबकी वर्दी उतरवाऊंगा मैं, आप हट जाइए यहां से। इस पर दरोगा ने कहा कि वह नहीं हटेंगे। इसके बाद विधायक और गुस्से में आ गए। उन्‍होंने कहा कि हम कोई आपके अनपढ़ मंत्री हैं, जो यहां खड़े हुए हैं? जब मैं यहां सारी रात था, तब क्यों नहीं रोका। कार्यक्रम चल रहा है, क्षेत्र की जनता इंतेजार कर रही है , तब रोक रहे हैं। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एक बार फिर वहां पहुंच गए, जिन्‍हें पकड़ने के लिए खुद विधायक ने दरोगा को धक्का दिया और दौड़ते हुए आगे बढ़े और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए बोला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+