रायबरेली: चैंबर में जाकर डीएम को धमकाने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, खुद को बता रहा था एडवोकेट जनरल

Raebareli News: रायबरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) में बुधवार को डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को एडवोकेट जनरल बताकर डीएम से अवैधानिक काम करने का दबाव बना रहा था। डीएम को शख्‍स पर शक हुआ, जिसपर उन्‍होंने नटवरलाल को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें, तीन दिन पूर्व पुलिस ने सीएम का ओएसडी बनकर एसपी को धमकाने वाले एक जालसाज डॉक्टर को अरेस्‍ट किया था।

fake advocate general arrested in raebareli

क्‍या है पूरा मामला?

एसडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने बताया कि महाराजगंज के राघवपुर निवासी विजय कुमार पुत्र राम दयाल प्रार्थना पत्र देने आए थे कि उनके तालाब का आवंटन है, वहां जो पेड़ लगे हुए हैं उसको काटने और तालाब की खुदाई की अनुमति दी जाए। विजय कुमार ने खुद को आरके सिंह उच्च न्यायालय लखनऊ का महाधिवक्ता बताया, जब उनसे काउंटर किया गया तो कभी अपने आप को महाधिवक्ता का ड्राइवर तो कभी कहा कि उनके साथ रहते हैं। संदेह होने पर कोतवाली नगर के प्रभारी को बुलाकर उसे पुलिस को पूछताछ के लिए दिया गया। पुलिस से कहा गया है जांच कर मामले में कार्रवाई की जाए।

तीन दिन पहले ऐसे ही जालसाज को भेजा गया जेल

एसडीएम प्रशासन ने ये भी कहा कि अभी तीन दिन पहले एसपी ने भी ऐसे ही जालसाज को जेल भेजा था। अब लोग कैसे इस तरह की हिम्मत कर रहे इस पर जरूर सोचना है, इस पर लगाम लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+