रायबरेली में सोनिया और दिनेश सिंह दोनों की उम्मीदवारी पर सवाल, सोमवार को चुनाव आयोग करेगा सुनवाई

Raebareli News, रायबरेली। भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने सोनिया गांधी के नामांकन पत्र पर सवाल उठाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने आपत्ति दाखिल की है। दिनेश सिंह के वकील ने बताया कि सोनिया गांधी ने अपने नामांकन पत्र में गलत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद भारतीय नागरिकता के फार्म पर उनका नाम सोनिया गांधी एंटोनियो माइनो है। जबकि उन्होंने नामांकन पत्र में सोनिया गांधी लिखा है।

 EC to hear Sonia Gandhi and Dinesh Singh nomination matter

सोनिया गांधी के नामांकन पर उठाये सवाल
रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार व एमएलसी दिनेश शर्मा के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी ने अपने नामांकन पत्र में नाम को लेकर गलत जानकारी दी है। जिसके संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनका नामांकन पत्र रद्द करने के लिए आपत्ति पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने शादी के बाद भारतीय नागरिकता के फार्म पर सोनिया गांधी एंटोनियो माइनो के नाम से हस्ताक्षर किए थे। लेकिन नामांकन पत्र में उन्होंने सोनिया गांधी के नाम से किए। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देने के कारण इनका नामांकन पत्र रद्द होना चाहिए।

 EC to hear Sonia Gandhi and Dinesh Singh nomination matter

दिनेश सिंह ने दी नामांकन में गलत जानकारी
वहीं, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के.एल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार व एलएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ने अभी तक कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। फिर ये भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव कैसे लड़ सकते है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव आयोग को गुमराह किया है और एफिडेविट में तमाम गलत और भ्रामक जानकारिया दी है। जो सही नहीं है। उन्होंने इस संबंध में डीएम नेहा शर्मा को शिकायती पत्र देकर दिनेश प्रताप सिंह का पर्चा ख़ारिज करने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार तक का समय दिया है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+