रायबरेली के रेलकोच कारखाने में युवती ने दी जान, दुपट्टे से लटकी मिली
Raebareli news, रायबरेली। रेलकोच आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय युवती निवासिनी ग्राम मऊ डीहरा जिला रोहतास, बिहार की रहने वाली थी। युवती ने रेलकोच के आवासीय परिसर में कमरा नंबर 3006 डी में अपने मामा मनोज कुमार के साथ रहती थी जो कि कारखाने में तैनात हैं।

रेलकोच में अभी कुछ दिन पहले एक युवक की भी मौत हो गयी थी। अब इस युवती ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। दिन के समय बाहर से टहलकर वापस आने पर कमरे में पहुंची मामी रितु रानी ने उसे फांसी पर लटके देखा तो ड्यूटी पर तैनात अपने पति मनोज को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतका यहां पिछले लगभग डेढ वर्ष से अपने मामा के पास रहकर आवसीय परिसर में आरेडिका के द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटीशियन और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही थी।
पुलिस का क्या कहना है
वहीं सी ओ लक्ष्मीकांत गौतमद्वारा बताया जा रहा है मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर में सपना नाम की युवती ने खुदकुशी कर ली है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- डिलीवरी के लिए डॉक्टरों ने किए हाथ खड़े, देखिए महिला का क्या हाल हो गया?












Click it and Unblock the Notifications