'उसने जो किया वह सही नहीं था', सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह की पत्नी जसमीत कौर ने कहा
Sukhbir Singh Badal News: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला करने वाले नारायण सिंह चौरा (Narain Singh Chaura) मौका-ए-वारदात पर ही पकड़ लिया गया। वहीं, अब इस मामले में आतंकवादी नारायण सिंह चौरा की पत्नी जसमीत कौर ने कहा, 'उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।'
Recommended Video
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नारायण सिंह चौरा की पत्नी जसमीत कौर कहती हैं, 'वह आज यह कहकर गया था कि उसे अमृतसर में एक पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेना है। मुझे तब तक पता नहीं चला कि क्या हुआ था जब तक कि पत्रकारों ने मेरे दरवाजे पर दस्तक नहीं दी।

इससे पहले, वह अमृतसर, लुधियाना और गुरदासपुर की जेलों में बंद था... मुझे नहीं लगता उन्होंने जो किया वह सही था।' जसमीत कौर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किन परिस्थितियों के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने चौरा के ठिकाने के बारे में भी जानकारी होने से इनकार किया।
रिपोर्ट्स के मुतबिक, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पूर्व आतंकवादी चौरा ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुखबीर बादल पर नजदीक से गोली चलाई। जबकि, बादल 'सेवादार' की ड्यूटी निभा रहे थे। हालांकि, एक पुलिसकर्मी द्वारा उसे काबू कर लेने के कारण गोली चूक गई।
नारायण सिंह चौरा को काबू करने वाले एएसआई जसबीर सिंह कहते हैं कि अधिकारियों ने हमें पहले ही बता दिया था कि यहां कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। इसलिए, हम दरबार साहिब की मर्यादा को बनाए रखते हुए पूरी तरह से सतर्क थे। हम वहां किसी की तलाशी नहीं ले सकते, किसी को वहां रोक नहीं सकते।
इसलिए, जब वह (नारायण सिंह चौरा) वहां आया, तो मैं सतर्क खड़ा था। उसे देखते ही सब कुछ स्पष्ट हो गया... उसे घेर लिया गया, उसकी पिस्तौल छीन ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अब इस मामले पर एआईजी हरमीक सिंह देओल का बयान भी आया है।
उन्होंने कहा कि एएसआई जसबीर सिंह ने उसे (हमलावर नारायण सिंह चौरा को) काबू कर लिया। जांच की जा रही है, जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौरा बड़ा आतंकवादी है और कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications