पंजाब: 'पुतिन बन जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक नेशनल न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने एजेंडा और काम के बारे में खुलकर बात की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि संविधान ही नहीं है तो पार्टियों का क्या करेंगे? फिर किस गठबंधन की बात करेंगे? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि 370 से ज्यादा सीटें आएंगी तो संविधान बदल देंगे।

सीएम मान ने कहा कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन बन जाएंगे। पुतिन ने करीब दो महीने पहले चुनाव करवाया। उनके पक्ष में 88.12 प्रतिशत वोट पड़े। वे दस साल के लिए राष्ट्रपति बन गए। अगले दस साल के लिए भी बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो 12 प्रतिशत वोट उनके पक्ष में नहीं पड़े, ये वो वोट नहीं थे जो उनके खिलाफ पड़े, ये वो वोट थे जो खराब हो गए। मतलब उसके विरुद्ध कोई वोट नहीं डाल सकता। ऐसे ही नरेंद्र मोदी भी पुतिन बन जाएंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब चार चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हमारी पार्टी का एक ही एजेंडा काम की राजनीति है', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications