कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर? जो बनने जा रही हैं पंजाब के CM भगवंत मान की दुल्हनिया
नई दिल्ली, 06 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मान की यह दूसरी शादी होगी। इस जोड़े की शादी में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट समारोह में होगी। भगवंत मान कल चडीगढ़ के सेक्टर 38 में एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भगवंत मान की शादी की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनकी दुल्हन को लेकर जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। आईए हम बताते हैं कौन हैं मान की की दूसरी दुल्हनियां?

भगवंत मान की मां ने गुरप्रीत कौर को अपनी बहू चुना
भगवंत मान अपनी पहली शादी के टूटने के 6 साल बाद फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान की मां ने गुरप्रीत कौर को अपनी बहू चुना है। मान की बहन और मां दोनों चाहते थे कि मान फिर से शादी के बंधन में बंध जाए और दोनों ने गुरप्रीत को दुल्हन चुना। भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वे काफी वक्त से मान फैमिली को जानती हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
Recommended Video

गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, भगवंत मान और गुरप्रीत कौर के घरवालों का एक दूसरे के घर आना जाना था। वे पहले से ही एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। जिसके बाद मान की मां ने गुरप्रीत को अपनी बहू के तौर पर चुना है। पीटीसी पंजाब की रिपोर्ट के अनुसार, कौर पंजाब के एक सामान्य परिवार से हैं। गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। भगवंत मान 48 साल के हैं, जबकि कौर की उम्र 32 साल है। गुरप्रीत कौर की दो और बहन भी हैं, इनमें कौर तीसरे नंबर की हैं।

शादी की जिम्मेदारियां आप सांसद राघव चड्ढा को दी गई हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फंक्शन में सिर्फ़ परिवार वाले लोग और कुछ खास ही शामिल होंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल वर-वधू को आशीर्वाद देने आएंगे। बताया जा रहा है कि, इस शादी की जिम्मेदारियां आप सांसद राघव चड्ढा को दी गई हैं। कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया है और मीडिया से भी दूरी बनाई गई है। यह भी बताया गया है कि सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि वह सभी खर्च व्यक्तिगत रूप से करेंगे।

2016 में पहली पत्नी से हो गया था तलाक
48 वर्षीय भगवंत मान इससे पहले 2016 में इंदरप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। उनकी पहली से पत्नी से उनके 2 बच्चे हैं। भगवंत मान की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं,इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली।

बच्चे पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं
2016 में पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना। राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं। हालांकि उनका बेटा और बेटी उनसे मिले इंडिया आते रहते हैं। हाल ही में जब भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उनके बच्चे उसमें शामिल होने के भारत आए थे।












Click it and Unblock the Notifications