Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बगलामुखी मंदिर से क्या है पंजाब की सत्ता का कनेक्शन,नतीजे से पहले राजनेताओं के समर्थक क्यों लगा रहे चक्कर ?

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद अब संभावनाओं की सियासत शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी और अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं।

चंडीगढ़,1 मार्च 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद अब संभावनाओं की सियासत शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी और अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के उपयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के सियासतदां और उनके समर्थक जीत दर्ज करने के हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों की ये मान्यता है कि यहां हवन-यज्ञ और विशेष पूजा करने से कामयाबी हासिल होती है। इसलिए पंजाब के सियासी दलों के समर्थक अपने उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए बगलामुखी मंदिर में जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। उनका कहना है कि हमलोग षड्यंत्रकारी ताकतों से बचने और अपने उम्मीदवार की जीत के लिए हवन-यज्ञ करवाया था। अब तक दो अलग-अलग मौकों पर बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा और हवन किया है।

हवन-यज्ञ करवाने वाले को मिलती है कामयाबी

हवन-यज्ञ करवाने वाले को मिलती है कामयाबी

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बगलामुखी मंदिर मंदिर में अपनी कामयाबी के लिए आधी रात को हवन करवाया था। ग़ौरतलब है कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1977 के चुनाव मंा हार के बाद इस प्राचीन मंदिर में अनुष्ठान करवाया जिसके बाद उन्हें कामयाबी मिली और वह 1980 में दोबारा से सत्ता मे आईं और प्रधानमंत्री बनीं थीं। इसी इतिहास को देखते हुए बगलामुखी मंदिर की मान्यता का सभी लोग लोहा मानते हैं। पंजाब से बगलामुखी मंदिर गए लोगों का कहना है कि अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए देवताओं का आशीर्वाद लेने में कोई परेशानी नहीं है। चुनावी नतीजे से पहले हम सभी लोगों को अतिरिक्त कोशिश करने के साथ-साथ विस्तृत कार्यक्रम तैयार करना होगा ताकि हमारे नेता की जीत सुनिश्चित हो सके।

मंदिर में कई नामी हस्तियां भी लगा चुकी है हाज़िरी

मंदिर में कई नामी हस्तियां भी लगा चुकी है हाज़िरी

बगलामुखी मंदिर में इससे पहले भी कई नामी हस्तियां हाजिरी लगा चुकी हैं। इन नामी हस्तियों में सांसद अमर सिंह (नोट फॉर वोट मामले में इनका नाम आया था), सांसद जया प्रदा, मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा (आतंकवादी विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष), जगदीश टाइटलर (नेता, कांग्रेस) राज बब्बर (सांसद, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश) की पत्नी नादिरा बब्बर, गोविंदा और गुरदास मान जैसी नामी शख्सियतों का नाम शामिल है। मां बगलामुखी मंदिर हज़ारों साल पुराना है, यह हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा से सिर्फ़ 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि पूरे हिनदुस्तान में सिर्फ तीन ही प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर हैं। एक मध्यप्रदेश के दतिया जिला में स्थित है, दूसरा नलखेड़ा (मध्यप्रदेश) में स्थित है। इसके साथ ही तीसरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद है।

तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता का बगलामुखी

तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता का बगलामुखी

एक मंदिर आगरमालवा जिला में नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता का बगलामुखी मंदिर स्थित है। जानकार बताते हैं कि मां बगलामुखी रावण की इष्टदेवी हैं, मां बगलामुखी की मंदिरों में अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और परेशानियों को लेकर आम जनता भी नतमस्तक होती है। वहीं राजनेता अपनी कुर्सी की सलामती के लिए हवन और यज्ञ करवाते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि चुनावों के दौरान राजनेता पूजा और हवन-यज्ञ करते हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सार्वजनिक तौर पर 'रहस्यमय' इशारे करते देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था।


ये भी पढ़ें: IPL 2022 : पंजाब किंग्स ने किया बड़ा ऐलान, इसे चुना टीम का नया कप्तान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+