इंटरनेट पर छाई बुजुर्ग जोड़े की मासूमियत, देखने वालों ने जमकर लुटाया प्यार, देखें Video
पंजाबी कपल की तस्वीरों के साथ ही एक प्यारा वीडियो भी अपलोड किया है, इन तस्वीरों को देखने वाला हर इंसान जोड़े पर अपना प्यार लुटा रहा है।

Entertainment News: सोशल मीडिया पर वायरल होती हर चीज तो नहीं, लेकिन कुछ वीडियो या तस्वीरें दिल को छू जाती हैं। इन दिनों ऐसी ही कुछ मनमोहक तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं, जिन्हें देखने वाला हर इंसान उनपर अपना प्यार लुटा रहा है। दरअसल, ये तस्वीरें एक बुजुर्ग पंजाबी जोड़े की हैं, जिन्हें सुतेज सिंह पन्नू नाम के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है.
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग पंजाबी जोड़े को मिल रहा लोगों का प्यार
सही मायने में एक रोमांटिक प्रेम वो है जिसमें दोनों कपल एक साथ घूमने-फिरने के अलावा बूढे भी हों, और उम्र के इस पड़ाव में दोनों का प्यार बढ़ता ही जाए। दरअसल, ये बातें सिर्फ कहने भर के लिए नहीं हैं, बल्कि कई लोगों ने इसे जिया भी है। कुछ उसी अंदाज में ये बुजुर्ग पंजाबी जोड़ा भी इस प्रेम को जी रहा है। फोटोग्राफर के द्वारा क्लिक की गईं बुजुर्ग पंजाबी जोड़े की तस्वीरें शायद उन लोगों के लिए आशा की किरण हैं जो इस जीवन को जीना चाहते हैं।
तस्वीरें क्लिक होने के बाद देखते ही बनती है बुजुर्ग जोड़े की खुशी
सुतेज सिंह पन्नू ने कपल की तस्वीरों के साथ ही एक प्यारा वीडियो भी अपलोड किया है, जहां वह सबसे पहले उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए सहमति मांगते हैं। इसके बाद तीनों के बीच एक प्यारी से बीतचीत का सिलसिला शुरू होता है। बुजुर्ग कपल ने सुतेज को चाय ऑफर की और फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़े, और इससे भी ज्यादा प्यारी बात यह है कि तस्वीरें क्लिक होने के बाद वे काफी उत्साहित नजर आते हैं।
{document1}
दादी ने कुछ इस अंदाज से जीत लिया लोगों का दिल
फोटो खींचने के शौकीन सुतेज सिंह पन्नू जब बुजुर्ग कपल के पास पहुंचते हैं, तो सबसे पहले वो उन्हें अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि, मुझे फोटो क्लिक करने का शौक है, क्या मैं आपकी फोटो क्लिक कर सकता हूं, आप दोनों साथ में चाय पीते हुए बहुत प्यारे लग रहे हो। जवाब में बुजुर्ग उनसे कहते हैं कि आप पहले चाय पी लीजिए तो पन्नू कहते हैं कि चाय उन्होंने पी ली है। और फिर शुरू होते है फोटोग्राफी का सेशन... एक के बाद एक कई फोटो क्लिक किए जाते हैं। सबसे प्यारी बात यह है कि फोटो क्लिक होने के बाद दादी जी जब फोटो लेने के लिए आगे बढ़ती हैं, तो उन्हें वो अपने हाथों से नहीं बल्कि शाल से पकड़ती हैं, ताकी तस्वीरें खराब न हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications