'बिग बॉस 16' खत्म होते ही शालीन भनोट पहुंचे बनारस, काशी विश्वनाथ में की पूजा और घाट पर घूमते आए नजर
Shalin Bhanot In Varanasi: शालीन भनोट बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे हुए हैं। वह घाट पर चारों तरफ से अपने फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

Shalin Bhanot In Varanasi: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के टॉप 5 फाइनलिस्ट रह चुके शालीन भनोट ग्रैंड फिनाले के दिन सबसे पहले घर से बेघर हो गए थे। आपको बता दें कि उन्हें आम जनता ने 5 टॉप फाइनलिस्ट में सबसे कम वोट मिले थे। शालीन भनोट जब तक 'बिग बॉस' के घर के अंदर रहे, उनके साथ कॉन्ट्रोवर्सी लगातार जुड़ी रही। कभी वह सुम्बुल तौकीर को लेकर चर्चा का विषय बने रहे तो कभी घर के अंदर कंटेस्टेंट टीना दत्ता के साथ उनके रिलेशनशिप लेकर लोगों ने कई बातें की। हालांकि अब इस शो के खत्म होने के बाद शालीन भनोट को उनके फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि शालीन भनोट इस समय अपने परिवार के साथ बनारस पहुंचे हैं। वह यहां पर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए हैं। बनारस में उन्हें देखकर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। बनारस से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बनारस पहुंचे शालीन भनोट
वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे हुए हैं। वह घाट पर चारों तरफ से अपने फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शालीन भनोट 'बिग बॉस 16' के घर के अंदर अपने लव एंगल को लेकर खूब चर्चा में रहे और इसी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। हालांकि शालीन कई परिस्थितियों में शांत नजर आए और उनकी इसी खूबी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
काशी विश्वनाथ में शालीन भनोट ने की पूजा
ऐसे में अब शो खत्म होने के बाद शालीन भनोट जहां भी जा रहे हैं उन्हें उनके फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। शालीन का लेटेस्ट वीडियो बनारस का है जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शालीन शो खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए और ध्यान लगाकर पूजा पाठ भी किया।
बनारस के घाट पर घूमते नजर आए
शालीन भनोट काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए बनारस के कई घाटों पर भी घूमने गए थे। घाट पर शालीन को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग उनसे बातें करने के लिए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। शालीन को भी लोगों के इस तरह का प्यार देखकर बहुत खुशी हो रही थी।

शालीन भनोट की पर्सनल लाइफ की हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि शालीन भनोट की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनकर रही है। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक में शालीन के प्यार की खूब चर्चा हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली और मार्च में वह शादी करने जा रही हैं। दलजीत कौर शादी के बाद अपने पति के साथ भारत छोड़ केन्या शिफ्ट हो जाएंगी।

'बिग बॉस' में नजर आया उनका लव एंगल
वहीं शालीन भनोट भी बिग बॉस 16 के घर के अंदर कभी सुम्बुल तौकीर तो कभी टीना के दत्ता के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। बिग बॉस के घर के अंदर टीना दत्ता से अपने लव कनेक्शन को लेकर वह काफी हॉट टॉपिक थे। दोनों के बीच की लव स्टोरी घर के अंदर साफ नजर आ रही थी लेकिन ग्रैंड फिनाले से पहले ही सब कुछ खत्म हो गया और शओ के आखिर तक दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रहे थे। लोगों की मानें तो शो में शालीन की इमेज दिलफेक आशिक के जैसे हो गई थी।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications