मान सरकार की अनोखी पहल, पंजाब के जेलों में बंद कैदियों को मिलेगी स्किल ट्रेनिंग

Punjab Government: मुख्यमंत्री भगवंत मान की नेतृत्व वाली आप सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के लिए भी अनोखा प्रयास कर रही है। इस क्रम में पंजाब सरकार की तरफ से 7 जेलों में कैदियों को स्पेशल कोर्स करवाए जाएंगे, ताकि वह फिर से अपराध की दुनिया में न जाएं। पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (Punjab Skill Development Mission) को इसका काम सौंपा गया है, जिसने कैदियों को कोर्स करवाने के लिए प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। इस मिशन की तरफ से पहली स्टेज में 1 हजार कैदियों को ये कोर्स करवाए जाएंगे, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेफ, हेयर स्टाइलिस्ट और फील्ड टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।

Punjab Skill Development Mission ने इस काम के लिए एजेंसी की तलाश भी शुरू कर दी है और इसी महीने से सभी जेलों में ये कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। 3 महीने के ये कोर्स 15 मार्च, 2025 तक पूरे होने हैं। इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 500 कैदियों को मिशन की तरफ से प्रशिक्षण दी गई थी, विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला है। यही वजह है कि अब डिपार्टमेंट ने पहली स्टेज में एक हजार कैदियों को इस प्रोग्राम में शामिल किया है। दूसरी और तीसरी स्टेज में ज्यादा कैदियों को शामिल किया जाएगा।

Bhagwant Mann

इसके अलावा महिला कैदियों के कौशल विकास के लिए स्पेशल कोर्स करवाने पर विचार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा पटियाला जिले की जेल के 300 कैदियों को कोर्स कराया जाएगा। इसी तरह फरीदकोट जिले के 160 कैदियों को कोर्स में शामिल किया जाएगा। लुधियाना जिले के 250 कैदियों का चुनाव किया गया है। इसके अलावा मोगा के 90, बठिंडा के 65 व मानसा के 30 कैदियों को सेलेक्ट किया गया है।

कार्यक्रम के तहत जो भी कैदी कोर्स पूरा करेंगे, उनको जेल के अंदर जरूरत के मुताबिक काम सौंपा जाएगा। उनकी रिहाई के बाद नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी।

जेलों में बनाए जाएंगे क्लासरूम

बता दें कि PSDM की ओर से जिस भी एजेंसी को कोर्स करवाने का काम सौंपा जाएगा, वह सभी जेलों में क्लासरूम तैयार करेगी। साथ ही इसमें सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। कोर्स के मुताबिक ट्रेनर मुहैया करवाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+