पंजाब में आज से इन दो टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टोल
पंजाब के लोगों को दो टोल प्लाजा से और मुक्ति मिल गई है। आज महल कला और रकबा टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इन दोनों ही टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों को अब यहां टोल नहीं देना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से कहा गया है कि आज से दो और टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे। गांव रकबा, महल कलां, मुल्लनपुर के टोल प्लाजा को आज बंद कर दिया गया।
जो लोग लुधियाना से भटिंडा, मनसा, बरनाला जाते हैं उन्हें अब यहां टोल नहीं देना पड़ेगा। पंजाब आप की ओर से कहा गया है कि आम लोगों का पैसा बचाना भगवंत मान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि 2 अप्रैल से लुधियाना-बरनाला स्टेट हाईवे पर दो और टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे, इन टोल प्लाजा का कंसेशन पीरियड खत्म हो रहा है। रकबा और महल कलां टोल प्लाजा को 2 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। बा दें कि ढाका-हलवारा-रायकोट-बरनाला स्टेट हाईवे 57.94 किलोमीटर लंबा हैज जोकि लुधियाना जिले में आता है।
इस हाईवे को अपग्रेड करने के लिए पंजाब सरकार ने बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर स्कीम 2007 को मंजूरी दे दी है। साथ ही रोहन राजदीप टोलवेज लिमिटेड के साथ 17 वर्ष के लिए इस प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। कंपनी की ओर से कोरोना काल और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए कहा गया था कि उसकी समयअवधि को 448 दिन के लिए बढ़ाया जाए लेकिन पंजाब सरकार ने इस अपील को खारिज कर दिया।
सीएम मान ने कहा कि अब दोनों ही टोल प्लाजा पर लोगों को पैसा नहीं देना होगा, यहां पर टोल नहीं लिया जा सकता है। मान ने कहा कि सरकार लोगों का पैसा लूटती नहीं है बल्कि उन्हें पूंजिवादियों से बचाती है। हम यहां पूंजिवादियों को अतिरिक्त लाभ देने नहीं आए हैं, हम किसी को भी समय समाप्त होने के बाद टोल वसूलने नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications