इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए सिद्धू, सुनील जाखड़ बोले- यह कोई क्रिकेट नहीं
नई दिल्ली,सितंबर 29: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। इस सियासी संकट के बीच पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं ने सिद्धू के रवैए पर सवाल उठाए हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना की। उन्होंने सिद्धू के इस कदम को 'विश्वास का उल्लंघन' बताया।

Recommended Video
सुनील जाखड़ ने कहा कि, यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है! इस पूरे 'एपिसोड' में जिस बात से समझौता किया गया है, वह है कांग्रेस नेतृत्व द्वारा निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष (नवजोत सिंह सिद्धू ) पर विश्वास। कोई भी भरोसे के इस उल्लघंन को सही नहीं ठहरा सकता है। ट्वीट में, सुनील जाखड़ ने "विश्वास के उल्लंघन" के लिए सिद्धू की आलोचना की और कहा कि केवल एक चीज जो इस परिदृश्य में समझौता करती है वह यह है कि संकट के समय कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू पर विश्वास किया था।
बताते चलें कि, सुनील जाखड़ ने हाल ही में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भविष्यवाणी की थी कि जिस तरह से पार्टी में चीजें चल रही है, उससे नहीं लगता कि सिद्धू विधानसभा चुनाव 2022 तक पार्टी का साथ देंगे। जाखड़ की कही हुई बात अब सही होती दिख रही है। सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस में उनका विरोध भी तेज हो गया है। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने भी सिद्धू पर हमला बोला।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पार्टी की सेवा करते रहेंगे। बता दें कि बीते 23 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। लेकिन कुछ ही महीनों में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया, वो भी उस वक्त जब राहुल और सोनिया गांधी शिमला से छुट्टियां मनाकर दिल्ली लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications