CM खट्टर की बढ़ती ही जा रही मुश्किलें,अब सिंगर और कलाकारों ने खोला सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा

हरियाणा की खट्टर सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, अभी अहीर रेजिमेंट वाला मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ है।

चंडीगढ़, 21 मार्च 2022। हरियाणा की खट्टर सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, अभी अहीर रेजिमेंट वाला मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ है। वहीं दूसरे मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। खरखौदा कस्बा (सोनीपत) के रोहट गांव में फिल्म सिटी तोड़ने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हरियाणवी सिंगर अन्नु कादियान की ने जिला योजनाकार विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना नोटिस के ही उनकी फिल्म सिटी पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि सोनीपत के गांव रोहट में बनी फिल्म सिटी को डीटीपी विभाग ने धवस्त कर दिया था। जिसे लेकर हरियाणवी सिंगर और कलाकार एकजुट होकर सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। सभी कलाकारों ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरियाणावी फिल्म सिटी की संचालिका अन्नू कादियान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम मनोहर लाल से अपील की है कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकारी जमीन पर सीएलयू दें। ग़ौरतलब है कि सोनीपत में पिछले दिनों डीटीपी विभाग ने फिल्म सिटी पर पिला पंजा चलाया था.. जिसके बाद अब ये मामला तूल पकड़ने लगा है। दरअसल हरियाणा की उभरती हुई सिंगर और कलाकार अन्नु कादियान एक फिल्म सिटी का निर्माण कर रही थी। बताया जा रहा है कि निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। जिस पर डीटीपी विभाग ने कार्रवाई करते हुए धवस्त कर दिया था।

शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप

शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप

हरियाणा के तमाम सिंगर और कलाकार अब एकजुट हो गए हैं। इसके साथ ही शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार के ख़िलाफ़ ही मोर्चा खोल दिया है। अनु कादियान ने अधिकारियों पर साजिश के तहत फिल्म सिटी तोड़े जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग भी की है। इसके साथ ही अनु कादियान का कहना है कि सरकार इसी जमीन पर सीएलयू दे ताकि वो हरियाणवी संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके। अन्नु कादियान ने बताया कि प्रशासन या डीटीपी की तरफ़ से कोई भी नोटिस नहीं मिला। अचानक डीटीपी की टीम पुलिस बल, जेसीबी के साथ 16 मार्च को सुबह फिल्म

'कानून का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है'

'कानून का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है'

अन्नु कादियान ने कहा कि अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई इकट्ठा कर फिल्म सिटी का निर्माण किया था लेकिन सरकार ने उनके सपने को पल भर में चूर कर दिया। वही अधाकरियों का कहना है कि जिस ज़मीन पर कार्रवाई की गई वह पवन दहिया के नाम से है। जब उन्हें नोटिस दिया गया तो उनकी तरफ़ से खेती के लिए ज़मीन का प्रयोग करने जैसा शपथ पत्र दिया गया। कानून का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है। रिकॉर्ड में कही भी अन्नु कादियान नाम नहीं है। इसलिए कार्रवाई के लिए उन्हें (अन्नु कादियान)को नोटिस देने का कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र से लिंक करवानी होगी प्रापर्टी आइडी, जानिए क्यों और कैसे करवाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+