सिद्धू ने बाग़ी नेताओं के साथ की बैठक, कहा आलाकमान को दी जाएगी पूरी स्थिति जानकारी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी है। चार कैबिनेट मंत्रियों और 21 विधायकों ने बैठक कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग की वहीं दिन में हुई बैठक के बाद तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा ने तत्काल बैठक बुलाई।
चंडीगढ़, अगस्त 24, 2021। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी है। चार कैबिनेट मंत्रियों और 21 विधायकों ने बैठक कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग की वहीं दिन में हुई बैठक के बाद तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा ने तत्काल बैठक बुलाकर सियासी गलियारों में हल-चल मचा दी ।

सिद्धू ने किया ट्वीट
पंजाब कांग्रेस नेताओं ने चार मंत्रियों और नाराज कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने बैठक के बाद ट्वीट कर लिखा कि तृप्त राजिंदर बाजवा ने इमरजेंसी बैठक बुलाने के लिए कहा, जिसके बाद बाजवा सहित अन्यं सहयोगियों से पंजाब कांग्रेस कार्यालय में मुलाक़ात की। पूरी स्थिति के बारे में आलाकमान को जानकारी दी जाएगी।
सीएम बदलने की मांग
बैठक के बाद विधायक कुलबीर ज़ीरा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हम लोगों का भरोसा है। हम आलाकमान से मुख्यरमंत्री को बदलने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री से पंजाब के मसले हल नहीं होने वाले है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस का पांच सदस्य एक शिष्टमंडल आज ही दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, परगट सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल रहेंगे।
2022 के फाइनल से पहले सेमीफाइनल में ख़ुद को आज़माना चाहती है 'AAP’, नगर निगम चुनाव में खेला नया दांव
सरकार के काम से ख़ुश नहीं
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर पर बैठक हुई इस बैठक में चार कैबिनेट मंत्री, 21 विधायक और कुछ पूर्व विधायक शामिल हुए। कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की कार्यशैली से ख़ुश नहीं हैं। वहीं बैठक में मौजूद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमने मंत्री के रूप में अच्छाय काम किया है और मंत्री पद जाने का कोई डर नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा के इस बयान से साफ़ ज़ाहिर हो रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के ख़िलाफ़ जाने पर मंत्रियों का अपना विभाग बदला जा सकता है या फिर मंत्रिमंडल से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर में जाकर हज़ार लोगों को संबोधित कर सकते हैं। विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं, लेकिन कैबिनेट बैठक वर्चुअल करते हैं।
पंजाब सरकार की दिन पर दिन बढ़ रही हैं मुश्किलें, गन्ना किसानों के बाद अब ट्रक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
बाजवा के घर हुई बैठक
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर पर इस तरह के बैठक की पहले से ही तैयारी थी। बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री को पद से हटाने के प्रस्ताव पर ही चर्चा होनी थी। बैठक में 21 विधायक और चार मंत्री ही पहुंचे । इसकी वजह से इस प्रस्ताव को लाने की संभावना कम दिखाई दे रही थी। यह बैठक ऐसे समय में की जा गई जब 2 दिन बाद 26 अगस्त को पंजाब कैबिनेट की बैठक होने वाली है। कैबिनेट बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र कब बुलाया जाए इसको लेकर फैसला होना है।
'बयानों पर मचे बवाल' पर सिद्धू के सलाहकार माली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया
कई पूर्व विधायक भी बैठक में शामिल
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा के घर हुई बैठक में शिरकत नहीं की। ये क़यास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू बैठक में हाज़िर होंगे। बता दें कि कांग्रेस में कैप्टन विरोधी खेमा लंबे समय से मुख्यमंत्री को बदलने का प्रस्ताव लाने को लेकर के कोशिश में है। आज की बैठक में मंत्रियों में तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखविंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, समेत कई विधायक और पूर्व विधायकों ने शिरकत की। माना जा रहा है कि कैप्टन विरोधी खेमा न सिर्फ पार्टी हाईकमान बल्कि मुख्यमंत्री पर भी दबाव बनाना चाहता है। कांग्रेस का एक धड़ा बेअदबी और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी पर कड़ी कारवाई न किए जाने ने नाराज चल रहा है। सुखजिंदर रंधावा पहले ही एडिशनल चीफ सेक्रेटरी होम, डीजीपी विजिलेंस बीके उप्पल और एडवोकेट जनरल अतुल नंदा के इस्तीफ़े की मांग कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications