'सुलझ गया है पंजाब का संकट, आप देख सकते हैं', सिद्धू-अमरिंदर की फोटो पर राहुल ने दिया बयान
चंडीगढ़, 23 जुलाई: पंजाब में महीनों से चली आ रही कांग्रेस की अंतर्कलह आज शांत होते दिखी। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनवाया। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में बड़े-बड़े नेताओं की मौजूदगी में सिद्धू की ताजपोशी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सिद्धू से नाराज चल रहे अन्य नेताओं का खेमा भी हिस्सा लेने पहुंचा। सिद्धू और अमरिंदर के साथ में चाय पीने की तस्वीरे आने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'पंजाब का संकट सुलझ गया है, अब आप देख सकते हैं।'
Recommended Video

सिद्धू-अमरिंदर ने साथ में चाय पी
आज 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य नेता सिद्धू के साथ बैठे नजर आए। सिद्धू ने अमरिंदर के साथ चाय पी। वहीं, कांग्रेस नेता हरीष रावत भी ढांढस बंधाते नजर आए। बहरहाल, कांग्रेस हाईकमान यह जता रही है कि, आगामी चुनाव में सब मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। महीनों से चली आ रही सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तकरार अब थमी है, दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप के काफी बयान दिए थे...लेकिन आज साथ में जिस तरह दिखे तो कांग्रेसियों को राहत मिली।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धू की ताजपोशी के साथ-साथ कैप्टन और उनके बीच की नाराजगी भी खत्म हो जाएगी।

पंजाब के विधायक बुलारिया बोले- कैप्टन शरीर तो सिद्धू उनकी आत्मा हैं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी में सभी MLA और मंत्री आएंगे
बता दिया जाए कि, बीते रोज पंजाब कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां ने अमरिंदर सिंह को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था।













Click it and Unblock the Notifications