Sukhbir Singh Badal: गोल्डन टेम्पल में जिनपर हुआ हमला, जानिए वो सुखबीर बादल कितने संपत्ति के हैं मालिक
Sukhbir Singh Badal Net Worth: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह एक व्यक्ति ने उस समय गोली चला दी जब वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेवा कर रहे थे जो उनकी सजा का हिस्सा है। मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया।
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री, 62 वर्षीय बादल, अकाल तख्त द्वारा उनके और कई अन्य अकाली दल के नेताओं को "गलतियों" के लिए 'तंखा' (धार्मिक दंड) सुनाए जाने के बाद 'सेवादार' कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

उन्हें ये सजा 2007 से 2017 तक पंजाब में पार्टी का शासन के दौरान ईशनिंदा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ करने की वजह से दी गई है। उन्हें स्वर्ण मंदिर और कई अन्य गुरुद्वारों में 'सेवादार' के रूप में सेवा करने, बर्तन धोने और जूते साफ करने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़े: स्वर्ण मंदिर में 'सजा' काट रहे सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, शख्स ने गुरूद्वारे के गेट पर चलाई गोली
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुखबीर सिंह बादल?
myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पास कुल 2,02,64,27,815 यानी 202 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास 66,95,01,768 रुपये यानी की 66 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं। हालांकि, ये जानकारी साल 2022 के चुनावों के दौरान की है लेकिन ये साफ है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख बादल के पास करोड़ों की संपत्ति है।
बता दें, इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सुखबीर सिंह बादल की पत्नी, हरसिमरत कौर बादल चुनावी मैदान में थी। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया था उसमें उनके पति, सुखबीर सिंह बादल की संपत्ति की डिटेल्स भी शामिल थी। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके पति की कुल संपत्ति 135.79 करोड़ रुपये बताई गई थी।
ये भी पढ़े: 'सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में साफ करेंगे जूठे बर्तन', राम रहीम माफी केस में अकाल तख्त ने सुनाई सजा
कौर के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके पति बादल की चल और अचल संपत्ति क्रमशः 54.86 करोड़ और 80.93 करोड़ रुपये घोषित की गई थी। उन्होंने सुखबीर बादल की संपत्ति का 62.70 करोड़ रुपये घोषित की थी।












Click it and Unblock the Notifications