स्वर्ण मंदिर में 'सजा' काट रहे सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, शख्स ने गुरूद्वारे के गेट पर चलाई गोली
'Sukhbir Badal: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं। बादल हमले में बच गए और फिलहाल सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावर को तुरंत काबू कर लिया।
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में द्वारपाल के रूप में सेवा करते समय हमला किया गया। यह सेवा उनके एक धार्मिक दंड का हिस्सा है। सेवा के दौरान, एक हमलावर पिस्तौल लेकर उनके पास आया। हमलावर ने अपनी जेब से हथियार निकाला और बादल पर तान दिया।

VIDEO | Punjab: A man opened fire at Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal at the entrance of Golden Temple, Amritsar. The person was overpowered by people present on the spot. More details are awaited.#PunjabNews #SukhbirSinghBadal
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/LC55kCV864
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2024
सौभाग्य से, पास में खड़े एक सेवादार ने किसी भी तरह के नुकसान से पहले ही हमलावर को देख लिया। सेवादार ने तुरंत हमलावर पर धावा बोल दिया जिस कारण उसका निशाना सुखबीर सिंह बादल से हट गया। हालांकि, तबतक हमलावर ने गोली चला दी थी, लेकिन गोली मिसफायर हो गई और कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद हमलावर को पकड़ लिया गया। इस पूरी घटना में सुखबीर सिंह बादल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: सुखबीर बादल-सुखदेव ढींडसा ने स्वर्ण मंदिर में शुरू की अपनी सजा, दो दिनों के लिए करेंगे बर्तन और जूते साफ
कौन है हमलावर?
आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौडा के रूप में हुई है, जिसका खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने का इतिहास रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, शूटर नारायण सिंह का संबंध खालिस्तानी आतंकवादी समूह 'बब्बर खालसा' से है। वह पहले भी कई हिंसक घटनाओं से जुड़ा रहा है। अधिकारी सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाने के उसके इरादों की जांच कर रहे हैं।
यह हमला दरबार साहिब के गेट पर हुआ, जहां बादल सेवा देने के लिए तैनात थे जो उनकी सजा का हिस्सा है। सेवादार की त्वरित एक्शन ने उनकी जान बचा ली। गोली मिसफायर होने से वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
ये भी पढ़ें: 'सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में साफ करेंगे जूठे बर्तन', राम रहीम माफी केस में अकाल तख्त ने सुनाई सजा
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications