पंजाब से इंग्लैंड भेजने के नाम पर बेंगलुरु के ठगों ने 7 लाख ठगे, कहा था- आपके लिए स्टोर कीपर की जॉब है

पठानकोट। पंजाब में खियाला के व्यक्ति से ठगों ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए। ठगों ने उसे कहा कि, इंग्लैंड में स्टोर कीपरों की जरूरत है। हम तुम्हें हां लगवा देंगे, रकम का इंतजाम करके तैयार हो जाओ। फिर जब रकम ट्रांसफर की गई तो उन्हाेंने फोन नहीं उठाए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि, उससे आॅनलाइन 6 लाख 99 हजार 990 रुपए की ठगी हुई है।

बेंगलुरु के ठगों ने 7 लाख ठगे

बेंगलुरु के ठगों ने 7 लाख ठगे

पुलिस ने शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह निवासी खियाला की शिकायत के आधार पर, इस मामले में दाे अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह का कहना है कि, मैं कतर में रह रहा था और मेरा भाई दुबई में था। मैं वर्ष 2019 में प्रोग्राम के चलते छुट्‌टी लेकर पंजाब अपने घर आया था। इस दौरान मेरे भाई के फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मोबाइल फोन पर बात की ताे पता चला कि वे लोग इंग्लैंड से बोल रहे हैं। उन लोगों ने हमसे कहा कि, इंग्लैंड में जॉब लगवा देंगे।

सम्पर्क करना चाहा तो उन्हाेंने फोन नहीं उठाए

सम्पर्क करना चाहा तो उन्हाेंने फोन नहीं उठाए

बकौल बलविंद्र, "हमें इंग्लैंड में स्टोर कीपरों का काम बताया गया, हम वो जॉब करना चाहते थे। तब उन लोगों ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर अकाउंट नंबर देकर हमसे वीजा और टिकट के लिए रकम ट्रांसफर करवा ली। हालांकि, जब हमें शक हुआ..इसलिए अकाउंट चेक करवाए। फिर पता चला कि, वह बंगलौर साइड के हैं। उसके बाद उक्त लोगों से हमने सम्पर्क करना चाहा तो उन्हाेंने फोन नहीं उठाए।"

छुट्‌टी लेकर इंडिया अपने घर आया था

छुट्‌टी लेकर इंडिया अपने घर आया था

इस मामले पर तारागढ़ पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने केस दर्ज करने की बात करते हुए कहा कि, इंग्लैंड भेजने के नाम पर खियाला के व्यक्ति से 6.99 लाख रुपए की ठगी होने की शिकायत हमारे थाने में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह है, जो कि खियाला का निवासी है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, उसका भाई दुबई और वह कतर में था। वह छुट्‌टी लेकर इंडिया अपने घर आया था। तब ठगों ने उन्हें ही निशाना बनाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, कुल 6 लाख 99 हजार 990 रुपए की आनलाइन ठगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+