पंजाब के मोहली में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की है आशंका
पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन इमारत की अचानक छत गिर गई। जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है।

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम बड़ा हादसा होने की खबर आई है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की अचानक छत गिर जानें से कई मजूदरों के घायल होने की खबर है। छत गिरने से गिरे मलबे के नीचे कुद मजदूरों के दबे होने की आशंका है।ये घटना घटना पंजाब के मोहाली के खरड़ स्थित सेक्टर 126 की है। छत के अचानक गिरने से अफरा तफरी मच गई, हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और मजदूरों की तलाश की जारी है।
मोहाली में निर्माणाधीन इमारत में ये हादसा तब हुआ जब छत को ढाला जा रहा था, ढलाई चलते समय बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे और छत गिरने से कई सारे मजदूर मलबे में नीचे दब गए। हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए और मलबे में दबे मजदूरों की चीखने पुकारने की आवाजें आर रही थी। कई मजदूरों को पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खबरों के अनुसार कई धायल मजदूरों को गंभीर चोटें आईं है जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Punjab | Many feared trapped after roofing of a building collapses in Sector 126 of Kharar in Mohali district; rescue operation underway pic.twitter.com/t1VcNU94fw
— ANI (@ANI) December 31, 2022
शख्स ने नंगे बदन 172 फीट ऊंचाई से पानी में कूदकर बनाया रिकॉर्ड, देखें दिल दहला देने वाला Video












Click it and Unblock the Notifications