शख्स ने नंगे बदन 172 फीट ऊंचाई से पानी में कूदकर बनाया रिकॉर्ड, देखें दिल दहला देने वाला Video
172 फीट से कूदकर पूर्व अमेरिकी गोताखोर रिक विंटर्स ने रिकॉर्ड बनाया था। ये सालों पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वाररल हो चुका है जिसे देख लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 172 फीट की ऊंचाई से नंगे बदन पानी में छलांग लगाई। इस वीडियो लोग पंसद कर रहे हैं और यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, ये पुराना वीडियो है, जिसमें पूर्व अमेरिकी गोताखोर रिक विंटर्स ने अपना डाइविंग स्किल दिखाकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। वीडियो को 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, लगभग 30,000 लोगों ने पसंद किया है।

ऊंचाई पर खड़े विंटर्स को देख कांप गए लोगों पैर
वीडियो की शुरुआत में मिस्टर विंटर्स को ऊंचाई पर एक बोर्ड पर खड़े हुए पिलर को पकड़े हुए देखा जा सकता है। फिर कैमरा एक एरियल शॉट कैप्चर करता है जो उस ऊंचाई को दिखाता है, जिससे मिस्टर विंटर्स कूदने वाले थे। जिसे देखकर ही लोगों के पैर कांप गए।

172 फीट की ऊंचाई से
मिस्टर विंटर्स ने 172 फीट की ऊंचाई से झील में छलांग लगाते देख दर्शक प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गए और इस प्रयास से चकित हो गए ।हालांकि सफलतापूर्वक कूदते हुए विंटर्स ने ये रिकार्ड बनाने में कामयाब हुए थे।

हाई डाइव चैलेंज 1983 का है ये वीडियो
वीडियो वर्ल्ड रिकॉर्ड हाई डाइव चैलेंज 1983 का एक हिस्सा है, जिसमें पांच गोताखोरों ने 172 फीट की ऊंचाई पर गोता लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ये पांच गोताखोर थे माइक फोले, रिक चार्ल्स, डाना कुंज, ब्रूस बोस्किया और रिक विंटर्स।
Rick Winters' 172 ft. world record high dive in 1983 pic.twitter.com/AybT7qsNcW
— Historic Vids (@historyinmemes) December 28, 2022
30 साल पुराना होने के बावजूद एक बार फिर से वायरल
वीडियो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि यह 30 साल पुराना होने के बावजूद एक बार फिर से वायरल हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, डाइविंग बोर्ड से हाई डाइव 58.8 मीटर (192 फीट 10 इंच) है और 4 अगस्त 2015 को मैगिया, टिसिनो, स्विट्जरलैंड में लाजारो "लासो" स्कॉलर (स्विट्जरलैंड/ब्राजील) द्वारा हासिल किया गया था। इस रिकॉर्ड की तैयारी के लिए लाज़ारो स्कॉलर को महीनों तक प्रशिक्षण लिया था ।












Click it and Unblock the Notifications