आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग के प्रचार के लिए किया रोड शो, वोट की अपील की

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा। मतदान से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। मान ने मोरिंडा में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

पंजाब में पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने अपने दो साल के कार्यकाल में पंजाब में किए गए कार्यों को गिनाया और लोगों से आप उम्मीदवार मालविंदर कंग को वोट देने की अपील की।

punjab cm

मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक भूमि है। यह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का शहीदी स्थल है, जिन्होंने हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ना सिखाया।

सीएम भगवंत मान ने कहा आज हम तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और हमें आपके समर्थन की जरूरत है। आप श्री आनंदपुर साहिब के लोग हैं, आप इस लड़ाई में सही पक्ष का साथ देंगे। आज हम अन्याय, अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ तलवारों की बजाय अपने वोटों से लड़ते हैं। इसलिए इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें और आप उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग को संसद में अपना प्रतिनिधि चुनें।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा मैं अपने या अपने परिवार के लिए वोट नहीं मांग रहा हूं, मैं आपके, आपके बच्चों और उनके भविष्य के लिए वोट मांग रहा हूं।

वहीं सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए कहा बादल अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालने के लिए तब दो घंटे के लिए बाहर आते हैं जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जीप पर छत लगी हो वह आम लोगों की समस्या नहीं जान सकता।

सीएम मान ने कहा कि वह पूरे पंजाब को 45 डिग्री में कवर करते हैं, इसलिए ये लोग हमसे या हमारी मेहनत से मुकाबला नहीं कर सकते। सीएम ने अकाली नेताहओं पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल रोज रात को रोते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+