पंजाब में चावल की खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, 5005 रुपए प्रति क्विंटल बिका बासमती
पंजाब में किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में बासमती चावल की खरीद जबरदस्त दाम में हो रही है। भठिंडा में रिकॉर्ड 5005 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बासमती चावल की खरीद हो रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
प्रदेशभर में कुल 5 लाख मीट्रिक डन बासमती चावल की खरीद की गई है। बामसती चावल की पूसा किस्म की खरीद अकेले भठिंडा में 5005 रुपए प्रति क्विंटल की गई है। अभी तक 5.13 लाक मीट्रिक टन चावल की खरीद हो चुकी है। इसे औसत 3700-3800 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से खरीदा गया है।

पिछले वर्ष की बात करें तो चावल को तकरीबन 2700-3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया था। जबकि 4000 रुपए प्रति क्विंटल उच्चतम कीमत थी। दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार ने चावल की न्यूनतम निर्यात कीमतों को घटा दिया था। जिसके बाद चावल के दाम में उछाल देखने को मिला है। केंद्र ने बासमती चावल के निर्यात की न्यूनतम कीमत 1200 डॉलर प्रति टन कर दिया था।
प्रदेश में बासमती चावल की पैदावार में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब 2022 की तुलना में तकरीबन एक लाख हेक्टेअर की खेती का इजाफा हुआ है। 2022 में कुल 4.96 हेक्टेएयर खेत में चावल की खेती होती थी, इस साल बढ़कर 6 लाख हेक्टेअयर खेत में चावल की खेती हुई है।
चावल निर्यात करने वाले व्यापारी अरविंद पाल सिंह का कहना है कि एमईपी में गिरावट मुद्दा नहीं है। दरअसल इस वर्ष फसल की गुणवत्ता काफी अच्छी है, यही वजह कि इसके काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो बासमती चावल की 19 जिलों में खरीद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications