राघव चड्डा ने संसद में हवाई यात्रा महंगा होने का मुद्दा उठाया

Raghav Chadha Speech: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने हवाई यात्रा महंगा होने का मुद्दा राज्यसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हवाई चप्पल वालों को भी हवाई यात्रा कराने लायक सिस्टम बनाने का दावा किया था, लेकिन हवाई टिकटों की महंगाई से आम आदमी अब प्लेन छोड़कर ट्रेन से यात्रा करने में सफर करने के लिए मजबूर हो गया है।

राघव चड्ढा ने संसद में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ एक साल के भीतर हवाई यात्रा के किरायों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है। दिल्ली से मुंबई और पटना जैसे सामान्य रूट्स पर टिकटों की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी हुई है, यात्रा करने से पहले आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होने कहा, सरकार देश में टूरिज्म का विकास करने की बात कहती है, लेकिन इस तरह की महंगाई से लोग हवाई यात्राओं से दूर हो रहे हैं। इसका सीधा असर टूरिज्म सेक्टर पर पड़ेगा।

Raghav Chadha

आगे चड्डा ने कहा कि एयरपोर्ट की हालत बदतर हो गई है। लंबी लाइनों, भीड़भाड़, और खराब प्रबंधन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को लग्जरी ट्रेवल बनाने की बजाय आम यात्री के लिए सुलभ बनाना है। एयरपोर्ट्स पर महंगे खानपान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट्स पर पानी की बोतल 100 रुपए की मिल रही है। एक कप चाय के लिए भी 200-250 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। क्या सरकार एयरपोर्ट्स पर सस्ते और उचित मूल्य की कैंटीन शुरू नहीं कर सकती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+