पंजाबियों को मिलने लगी 300 यूनिट फ्री बिजली, सरकार ने जनता से किया वादा किया पूरा

पंजाब सरकार ने जनता से किए वादों में एक वादा को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब में हर महीना 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

चंडीगढ़, 03 जुलाई : पंजाब सरकार ने जनता से किए वादों में एक वादा को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब में हर महीना 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को एक और राहत दी है। सरकार ने सभी घरों के 31 दिसंबर 2021 तक के बिजली बिलों का बकाया भी माफ कर दिया है।

भगवंत सिंह मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों में कुछ भ्रम था कि उन्हें लग रहा था कि केवल 2 किलोवाट का बकाया माफ किया जाएगा। लेकिन सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2021 तक के सभी कनेक्शनों के लंबित बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। अब सरकार ने वादे के अनुसार एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है।

अरविंद केजरीवाल ने किया था वादा

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि पिछली सरकारें चुनाव के दौरान वादे करती थीं, वादे पूरे होने में पांच साल बीत जाएंगे लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल कायम की है। आज हम पंजाबियों को दी गई एक और वादे को पूरा करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल जून में राज्य को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+