पंजाब की सबसे कम उम्र की महिला विधायक नरिंदर कौर ने 'आप' के ही नेता से की शादी, CM मान ने दी बधाइयां

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी के बाद इस वर्ष एक और आम आदमी पार्टी के नेता के यहां विवाह की शहनाइयां गूंजी। महिला विधायक नरिंदर कौर भराज ने शादी की है। वह मनदीप सिंह लखेवाल के साथ विवाह बंधन में बंधी, जो कि आम आदमी पार्टी के ही नेता हैं।

Punjabs youngest woman MLA Narinder Kaur marries AAP leader, CM Bhagwant Mann congratulates

इन दोनों के विवाह पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोनों को शुभकामनाएं दीं। मान ने ट्वीट कर लिखा- 'संगरूर विधायक नरिंदर कौर भारज और मनदीप सिंह लखेवाल को वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए बधाई.. जोड़े की उम्र लंबी हो।'

बता दें कि, नरिंदर कौर की शादी का कार्यक्रम पटियाला स्थित एक गुरुद्वारे में हुआ, जहां सीएम भगवंत मान का कुनबा भी शरीक हुआ। कई अन्य विधायकों के भी पहुंचने की भी खबर आई। बता दें कि नरिंदर कौर भारज इस वर्ष पंजाब में सबसे कम उम्र (27) में महिला विधायक बनीं, जिन्होंने संगरूर हलके से कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इन्दर सिंगला को भारी वोटों के अंतर से साथ हराया था। उन्होंने अपने नामजदगी पत्र एक्टिवा स्कूटरी पर जाकर भरे थे।

Punjabs youngest woman MLA Narinder Kaur marries AAP leader, CM Bhagwant Mann congratulates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+