पंजाब की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर किया बड़ा ऐलान
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 2 दिसंबर से श्री मुक्तसर साहिब के मलोट से जागरूकता शिविरों की शुरूआत करेगी। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर 3 दिसंबर को फरीदकोट में राज्य स्तरीय समागम किया जाएगा और इस मौके पर दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए काम करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार की महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराना और अलग अलग स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है।

हेल्पलाइन 181 और मजबूत होगा
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि कैंपों में जिला अस्पतालों की विशेषज्ञ टीमों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, रक्तचाप, शुगर टेस्ट और एनीमिया की जांच की जाएगी। जरूरतमंद महिलाओं को जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में दी जाएंगी। इसके साथ ही इन कैंपों में महिलाओं को स्वास्थ्य विषयों जैसे गर्भनिरोधक उपाय, परिवार नियोजन, मूत्र संक्रमण (यूटीआई), माहवारी स्वच्छता और किशोरावस्था स्वास्थ्य को लेकर जानकारी भी दी जाएगी।
आगे उन्होंन कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सूबे में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत 2 दिसंबर को श्री मुक्तसर साहिब से होगी।












Click it and Unblock the Notifications