पंजाब: मंच पर आ गई महिला, CM भगवंत मान ने बीच में भाषण रोक कर बंधवाई राखी, Video
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दरियादिली बुधवार को देखने को मिली। जब एक महिला उन्हें राखी बांधने आई तो उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। सीएम मान की इस दरियादिली को देख हॉल में बैठे सभी लोग खुशी से झूम उठे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद सीएम मान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक महिला उन्हें राखी बांधने के लिए मंच पर आ गईं।

सीएम मान ने बीच में ही अपना भाषण रोककर मंच पर महिला से राखी बंधवाई। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने महिला के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसका वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications