पंजाब: सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की हुई मौत, सीएम परिवारों को देंगे दो करोड़ की वित्तीय सहायता
पंजाब के होशियारपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंतमान ने होशियारपुर के पास सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही तीनों मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों पुलिस ने बताया कि को वित्तीय सहायता के रूप में दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन पुलिसकर्मियों की एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई, यह सामान्य रूप से राज्य के लिए और विशेष रूप से पुलिस के पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी क्षति है।'
सीएम मान ने कहा इस 2 करोड़ रुपये में से 1 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे वहीं 1 करोड़ रुपये के बीमा कवर का अन्य भुगतान एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जाएगा।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिवार को वित्तीय सहायता सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक और पुलिस से) और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के होशियारपुर जिले में बुधवार सुबह कोहरे के बीच एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- पंजाब की मान सरकार की खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी से बौखलाया आतंकी पन्नू
बता दें 30 पुलिसकर्मियों को लेकर बस जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस संस्थान से गुरदासपुर जा रही थी, जब होशियारपुर से 54 किलोमीटर दूर मुकेरियां में सुबह करीब 7 बजे यह दुर्घटना हुई।
होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया इस हादसे में जिन तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई उनमें सहायक उप-निरीक्षक हरदेव सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, जो बस चालक थे, और महिला कांस्टेबल शालू राणा के रूप में की गई है। मृतक पुलिसकर्मियों के शवों को मुकेरियां सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। वहीं घायलों को दसूया और मुकेरियां के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications