पंजाब: घर के बाहर ही महिला से बदमाश ने छीन ली सोने की चेन, बेटी को भी मारे थप्पड़, देखिए VIDEO

Punjab tarn taran news : पंजाब में कुछ जगहों पर अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। यहां एक महिला को उसके घर के सामने ही लूट लिया गया। महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए एक्टिवा निकाल रही थी। उसी दौरान एक युवक, जिससे हाथ में पिस्तौल थी, उसने छीनाझपटी शुरू कर दी। गन पॉइंट पर महिला को लूटने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

तरनतारन में गन पॉइंट पर महिला से लूट

तरनतारन में गन पॉइंट पर महिला से लूट

इस घटना का वीडियो अब सोशल साइट्स पर आ गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दिन-दहाड़े एक हथियारबंद शख्स महिला से उसके आभूषण छीन रहा है। उसके दुस्साहस के सामने महिला और बेटी खूब जूझीं, लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब रहा।

घर के बाहर ही नकाबपोश ने चेन लूटी

घर के बाहर ही नकाबपोश ने चेन लूटी

सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना पंजाब के तरनतारन की बताई जा रही है। वीडियो में शख्स दिख तो रहा है, लेकिन उसने अपना मुंह ढका हुआ है। जब महिला की बेटी उसे भगाने की कोशिश कर रही थी तो शख्स ने उसको भी धक्के व थप्पड़ मारे।

बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की छानबीन

बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की छानबीन

सरेआम बेखौफ पिस्टल दिखाते हुए वह शख्स लोगों के बीच से पैदल फरार हो गया। घटना तरनतारन के दीव एवेन्यू की बताई जा रही है। एक पंजाबी समाचार संस्था के अनुसार, दीप एवेन्यू में रहने वाली महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। जब वह घर के बाहर ही थी और स्कूटी स्टार्ट कर रही थी। तभी बदमाश आ धमका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+