पंजाब: चोरी की बिजली से चल रहा था थाना, PSPCL ने लगाया 8 लाख का जुर्माना

अमृतसर। पंजाब के कई जिलों में इन दिनों बिजली की किल्लत मची हुई है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें भी खूब मिल रही हैं। ऐसे में पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए "कुंडी हटाओ अभियान" शुरू किया गया है। पीएसपीसीएल से जुड़े इनफाेर्समेंट विंग ने 13 और 14 मई काे 3035 बिजली कनेक्शन चेक किए। जिनमें से 120 उपभाेक्ता चोरी की बिजली इस्तेमाल करते और 464 कई तरह से बिजली चुराते पाए गए।

Punjab: PSPCL imposed fine of Rs 88.18 lakhs On power thieves, There is a shortage of electricity in many districts

पीएसपीसीएल के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, विभिन्न स्थानों पर बिजली चोरी पर 88.18 लाख जुर्माना किया है। गिल रोड स्थित थाने में चल रहे 20 किलोवाट के लाेड को बाहर से जाती तार को टेप करके की जा रही बिजली चोरी करने पर 8 लाख का जुर्माना लगाया गया है। स्पोक्सपर्सन ने कहा कि, जब जांच टीमें सब डिवीजन (अमृतसर) अधीन एक नंबर डेरा (सरहाला नजदीक जैनतीपुर) पर चेकिंग कर रही थीं, तो पाया कि डेरे का सारा 29.278 किलोवाट लाेड डेरे के बाहर लगे 25 KVa ट्रांसफार्मर से एक केबल डालकर मीटर को बाइपास करके सीधी कुंडी से चलाया जा रहा था।जिसके लिए उपभाेक्ता पर 4.34 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Punjab: PSPCL imposed fine of Rs 88.18 lakhs On power thieves, There is a shortage of electricity in many districts

उसी प्रकार पंजाब में डेरा बाबा लाल सिंह भाईरूपा (रामपुरा फूल) के डेरे में टफ केबल के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। पीएपी काॅम्प्लेक्स-जालंधर की कालोनी में 23 घर चोरी की बिजली इस्तेमाल करते थे, उन पर भी 6.23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसी तरह पंजबा के जमालपुर, लुधियाना में एक धार्मिक स्थल पर 25 एमएम की केबल के साथ सीधी कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके लिए उपभोक्ताओं पर 9.43 लाख जुर्माना लगाया गया। साथ ही 70,000 रुपए की कम्पाउंडिंग फीस ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+