पंजाब पुलिस ने धर दबोचा गैंगस्टर रंजोत सिंह, सिपाहियों पर चलाई थीं 25-30 गोलियां, लेकिन भाग न सका
Punjab police encounter news: पंजाब में आज गुरदासपुर जिले के बटाला के पास एक गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। वहां गैंगस्टर रंजोत सिंह ने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की। हालांकि, उसकी फायरिंग में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। मुठभेड़ के बाद पंजाब पुलिस के एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर रंजोत सिंह ढीला पड़ गया।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने शाम को बताया कि, गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बटाला के SSP ने कहा, ''गैंगस्टर रंजोत सिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। वो कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे चुका था। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, उसकी लोकेशन मिली तो पुलिस की टीम के आते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और फिर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 30-40 राउंड फायरिंग की।

एसएसपी ने कहा कि, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर रंजोत सिंह घायल हो गया। उसे दबोच लिया गया। उसके पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई।' एसएसपी ने कहा कि, अब उससे संबंधित मामले में जांच की जा रही है।
बता दें कि, आज दोपहर को गुरदासपुर जिले के बटाला के पास एक गांव में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच गोलीबारी हो रही थी, वह गैंगस्टर रंजोत सिंह ही था। हालांकि, उस दौरान फायरिंग में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। रंजोत सिंह को दबोच लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications