तरनतारन: कपड़ा व्यापारी की हत्या मामले में AGTF को बड़ी सफलता, 2 शूटर गिरफ्तार
Punjab Police: पंजाब से अपराध को खत्म करने के लिए मान सरकार की ओर से बनाई गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को दिवाली से ठीक पहले बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरजंत सिंह की हत्या के आरोप में लंडा-सट्टा गिरोह के चार गुर्गों को पकड़ लिया है, इसमें दो शूटर भी शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार विदेशी हथियार भी मिले हैं।

यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मिलकर की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक बड़ी सफलता में तरनतारन पुलिस, सीपी अमृतसर और एजीटीएफ ने एक संयुक्त अभियान में गुरजंत सिंह की हत्या के आरोप में लांडा-सट्टा गिरोह के 4 सदस्यों के बीच 2 शूटर को गिरफ्तार किया। 4 विदेशी हथियार बरामद किए है। यह कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और पाकिस्तान में बैठे रिंदा गैंग के द्वारा नियंत्रित बेस्ड मॉड्यूल है।
आपको बता दें कि हाल ही में 12 अक्टूबर को तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यापारी गुरजंट सिंह को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया था। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और पिस्टल से फायरिंग करके फरार हो गए। हत्या तरनतारन के गांव रसूलपुर में की गई थी। पुलिस ने अब दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications