पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, पुलिस और BSP के ऑपरेशन कैसो से हड़कंप

चंडीगढ़, 10 जुलाई: पंजाब में बीते कई सालों से नशा सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। ऐसे में पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत सरकार की ओर से दिए गए पंजाब पुलिस को दिशा निर्देशों के तहत आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की अगुवाई में जिला तरनतारन के समूह पुलिस उच्च अधिकारी और बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के साथ ऑपरेशन कैसो चलाया गया।

Punjab Police

ऑपरेशन कैसो के तहत जिला तरनतारन के सरहदी इलाकों वाले गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एसएसपी तरनतारन रणजीत सिंह ढिल्लों पुलिस अधिकारीयों बीएसएफ अधिकारियों और युवाओं के साथ घर-घर जाकर खुद तलाशी करने के काम का मोर्चा संभाला हुआ है। ऑपरेशन कैसो के तहत चल रही मुहिम के बाद इलाकों में नशों के सौदागरों में भगदड़ मची हुई है।

जिसके बाद भी सर्च ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों, अवैध शराब और चोरी की बाइक्स के साथ कई गैरकानूनी चीजें बरामद की जा रही हैं। वहीं अलग-अलग गांवों में नशे बेचने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस थानों में कानूनी धाराओं के तहत पर्चे दर्ज किए गए हैं। बीएसएफ हेडक्वॉर्टर अमरकोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बातचीत करते हुए आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि तरनतारन में नशे में डूब चुके युवाओं को बचाने के लिए पंजाब सरकार सख्त कदम उठा रहा है।

बता दें कि फिर से बढ़े रहे गैंगवार और सरहद पार से लगाता हो रही स्मगलिंग पर लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस वक्त-वक्त पर विशेष अभियान चलाकर रोकने की कोशिश करती है। जो लगातार जारी है। अधिकारी ने बताया कि सरहदी इलाका नशों की चंगुल में बुरी तरह से फंसता जा रहा है। ऐसे में हम इन नशे के सौदागर पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+