पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ करप्ट सरकार की देन- बलविंदर कुम्हड़ा

पंजाब में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी सियासी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चंडीगढ़: सितंबर 9, 2021। पंजाब में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी सियासी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुके हैं। इसी बाबत वन इंडिया हिंदी से डेमोक्रेटिक स्वाराज पार्टी पंजाब के मोहाली अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुम्हड़ा ने बात करते हुए पंजाब की राजनीतिक हलचल पर बात की और सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

    पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ करप्ट सरकार की देन- बलविंदर कुम्हड़ा
    balwinder singh kumhra

    'चुनाव जीत जाने के बाद वादे पूरे नहीं होते'
    बलविंदर सिंह कुम्ह़ड़ा ने कहा कि अगर सियासी मुद्दे पर बात की जाए तो जो भी पार्टिंयां सत्ता में आती हैं। राजनीति कर के चली जाती हैं। जनता से जो वादे किए जाते हैं उसे चुनाव जीत जाने के बाद पार्टिया भूल जाती हैं। सरकार बन जाने के बाद लूटना, कूटना और फूटना शुरू हो जाता है। अपने द्वारा किए गए वादे के ऊपर कोई भी सरकार काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कार्यकाल 2 से 3 साल देखती है जब कोई काम नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने लग जाती है। जनता के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है।

    'नशे का मुद्दा सबसे ज्याद़ा सुर्खियों में है'
    DSP के मोहाली अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुम्हड़ा ने कहा कि पंजाब में नशे का मुद्दा सबसे ज्याद़ा सुर्खियों में रहता है। पिछले 10 से 15 सालों से पंजाब के युवा नशे की दल-दल फंसे हुए हैं लेकिन सत्ता पर क़ाबिज़ सरकार इसका हल नहीं निकाल पा रही है। इस नशे के कारोबार में राजनेता तक संलिप्त हैं तो इस कारोबार पर कैसे लगाम लगाया जा सकता है। बलविंदर सिंह कुम्हड़ा ने कहा कि वह भी चुनावी रण में उतरेंगे और उनकी पार्टी लक्ष्य सबसे पहले पंजाब को नशा मुक्त करने का रहेगा। युवाओं को नशे की दल-दल से निकाल कर रोज़गार दिलाने की ओर डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।

    'किसानो के उत्थान के लिए करेंगे काम'
    बलविंदर सिह कुम्हड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के उत्थान के लिए भी कारगर क़दम उठाएगी। किसान खुशहाल होगा तभी हमारे समाज में विकास की नींव रखी जाएगी। क्योंकि अन्नदाता ही के ज़रिए समाज के हर इंसान के पेट की भूख मिटती है। किसान और नौजवान जब खुशहाल रहेंगे तो देश अपने आप तरक्की की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां कहती हैं कि विकास हुआ है, देश को आज़ाद हुए इतने साल हो गए गलियों और नालियों के अलावा विकास की बात कोई नहीं करता है। पंजाब के उपर तीन लाख करोड़ रुपये से उपर का क़र्ज़ा है। ये भ्रष्ट मंत्री और करप्ट सरकार की देन है। मंहगाई आसमान छू रही है, इंसान अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतें कैसे पूरी कर पाएगा ?

    'नौजवानों को दिलाएंगे रोज़गार'
    बलविंदर सिंह कुम्हड़ा ने कहा कि डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी के मुख्य मुद्दे हैं नौजवानों को रोज़गार, किसानों को उनका हक़, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में वक्त पर डॉक्टर नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जो वादे करेगी उसे पूरा करेंगी इसलिए ही कुछ ही मुद्दों पर डेमोक्रेटिक स्वाराज पार्टी ज़्यादा फोकस कर रही है। इन सब मुख्य मुद्दे पर अगर कामयाबी मिल जाएगी तो प्रदेश के हालात बहुत बेहतर हो जाएंगे। बिजली के मुद्दे पर बलविंदर सिंह कुम्हड़ा ने कहा कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने की ज़रूरत है। कई जगह पर बहुत ज़्यादा बिजली चोरियां की जा रही हैं।

    ये भी पढ़ें: नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों के खिलाफ AAP की यूथ विंग ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+