Punjab News: जालंधर में CM भगवंत मान ने किया विशाल रोड शो, कहा- आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताना है
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान चरम पर है। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर से आप ' उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील में कहा कि 1 जून को झाड़ू से सफाई करनी है, आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से कहा कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें कभी थकने नहीं देता। सीएम मान ने कहा कि मैं इस प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता। दूसरे नेताओं के लिए लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते है, आप मुझ पर फूलों की वर्षा करके इतना प्यार देते हैं। यह मेरा बहुत बड़ा उपहार है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आप के रोड शो के दौरान कहा कि वह अपने 2 साल काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। भगवंत मान ने कहा कि पैसा ही सब कुछ नहीं है। बेशक अमीर लोग थोड़े वक़्त के लिए तो मशहूर हो जाते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उन्हें कोई याद नहीं करता है।
यह भी पढ़ें Punjab: हमने देश नहीं लूटा, अपनी मेहनत से पाया है मुकाम, गुरदासपुर में विपक्षियों पर बरसे सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक देव जी की सीख को याद करते हुए कहा कि जीवन में बहुत सी चीजें पैसे से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए काम करके, उनकी समस्याओं को सुलझाकर और उनकी सेवा करने उन्हें अमूल्य खुशी मिलती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दो बरस में 43000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। 90 % घरों के बिजली बिल मुफ्त कर दिए हैं। 830 मोहल्ला क्लीनिक खोले और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए है, वहीं, किसानों को दिन में खेती के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था, दो साल में उससे कहीं अधिक किया है।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं से की विशेष चर्चा , कहा- केजरीवाल थकने वाले नहीं हैं












Click it and Unblock the Notifications