Punjab: सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं से की विशेष चर्चा , कहा- केजरीवाल थकने वाले नहीं हैं

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ शुक्रवार को अमृतसर में अपने पार्टी के लोगों को सम्मानित करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज कोई रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, अब सिर्फ एक मिलनी है। मान ने आगे चुनावों को प्रमुख जताते हुए कहा कि चुनावों को 12-13 दिन ही बचे हैं और यह शेष दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन दिनों में अगर 14 घंटे काम करने के स्थान पर 18 घंटे काम किया जाए, तो देश के लिए एक बहुत बड़ा योगदान होगा। सीएम ने आगे बताया कि जब अरविन्द केजरीवाल जेल चले गए थे तो वह उनसे मिलने गए थे, तब केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब के हालातों के बारे में पूछा था। केजरीवाल ने पूछा था कि कोई सुविधाएं बन्द तो नहीं हुई, मुफ्त बिजली दी जा रही है, मंडियों का प्रबन्ध ठीक तरिके से हो रहा है या नहीं।

punjab news jpg

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 20 दिन जो केजरीवाल को मिले हैं, वह तानाशाहों के लिए बहुत खतरनाक हैं, क्योंकि केजरीवाल थकते नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वो समाजवादी पार्टी के साथ मीटिंग के लिए लखनऊ में थे, उसके बाद सीधा अमृतसर पहुंच गए। इसके पश्चात दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर मत्था टेका, फिर रोड शो किया। केजरीवाल अब महाराष्ट्र जाने के लिए तैयार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ऐसा देश बनाया जाए जहां सारे धर्मों का आदर और लोगों का आपस में प्यार हो। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत है कि उनकी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं।

यह भी पढ़ें Punjab: दिल्ली लौटे अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने संभाली चुनावी प्रचार की कमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+